scriptप्रदूषित जल से बढ़े मच्छर, बीमारियां फैलने की आशंका | Mosquitoes increased due to polluted water | Patrika News
अहमदाबाद

प्रदूषित जल से बढ़े मच्छर, बीमारियां फैलने की आशंका

नालियां और गटर बनी मच्छरों की फैक्ट्री
 

अहमदाबादDec 12, 2020 / 09:47 pm

Gyan Prakash Sharma

प्रदूषित जल से बढ़े मच्छर, बीमारियां फैलने की आशंका

प्रदूषित जल से बढ़े मच्छर, बीमारियां फैलने की आशंका

सिलवासा. मच्छरों के सामने स्वास्थ्य विभाग के सारे प्रयास असफल साबित हो रहे हैं। सर्दी के आगमन के साथ ही मच्छरों की वृद्धि से लोग परेशान हंै। शहर को स्मार्ट सिटी में शामिल किया गया है, लेकिन लोगों को मच्छरों से मुक्ति नहीं मिल रही है। मच्छरों के आतंक का आलम यह है कि घरों में मच्छरदानी बिना नहीं रह सकते हंै। सुबह-शाम दोनों वक्त मच्छरों की भिनभिनाहट ज्यादा रहती है। कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग का ध्यान मच्छरों से हट गया है।
जिले में मच्छरों की उत्पत्ति के लिए गटरों में जमा गंदगी और जलजमाव मुख्य कारण है। शहर की नालियां और गटर मच्छरों की फैक्ट्री बने हैं। गटरों में अनुकूल ढलान नहीं होने से हमेशा दूषित पानी भरे रहते हैं। इनमें गंदा व बदबूदार जल रहने से मच्छरों को प्रश्रय मिल रहा है। गांवों में भी मच्छर उत्पत्ति के कारण गटर व नालियां ही हैं। मसाट-रखोली फोरलेन को 8 वर्ष पूर्ण हो गए हैंं, लेकिन इस मुय रोड किनारे निर्माणाधीन गटर पूरे नहीं हो सके हैं।
रास्ते के बीच में पेड़, विद्युत पोल, जंक्शन, रास्ते आदि वाली जगह अधूरी छोड़ दी हैं। कई जगह गटर दूषित पानी से अटे हंै तो कई जगह दूषित पानी बाहर निकल रहा है। यह सब परिस्थितियां मच्छरों के जीवनचक्र को आसान बना देती हैं। रखोली तक सड़क के किनारे दोनों छोर गटर तो बन गए हैं, लेकिन गटरलेन के बीच साइड वे, विद्युत के खंभे व पेड़ आदि वाले स्थान का निर्माण अधर में लटका है। 50 से अधिक ऐसे पॉइंट हैं, जहां मुय गटर के ज्वाइंट शेष हैं। मसाट इंडस्ट्रीयल विस्तार में गटर नहीं हैं, जिससे नालियों में प्रदूषण बह रहा है।

Home / Ahmedabad / प्रदूषित जल से बढ़े मच्छर, बीमारियां फैलने की आशंका

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो