scriptMP vs Gujarat on Narmada water : गुजरात में नर्मदा के पानी की आपूर्ति रोकने की मध्य प्रदेश की धमकी राजनीति प्रेरित : रूपाणी | MP threat to stop supply of Narmada water runfortunate : Rupani | Patrika News

MP vs Gujarat on Narmada water : गुजरात में नर्मदा के पानी की आपूर्ति रोकने की मध्य प्रदेश की धमकी राजनीति प्रेरित : रूपाणी

locationअहमदाबादPublished: Jul 20, 2019 06:30:08 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

-नर्मदा के पानी को लेकर गुजरात, एमपी के बीच रार
-कांग्रेस सभी मुुद्दों को राजनीतिक रूप दे रही है जो लोगों के लिए अच्छा नहीं है

Gujarat CM Vijay Rupani, MP, Gujarat, Narmada water

MP vs Gujarat on Narmada water : गुजरात में नर्मदा के पानी की आपूर्ति रोकने की मध्य प्रदेश की धमकी राजनीति प्रेरित : रूपाणी

अहमदाबाद/राजकोट. नर्मदा के पानी को लेकर मध्य प्रदेश और गुजरात के बीच बढ़ते तनाव के बीच मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि गुजरात में नर्मदा के पानी की आपूर्ति रोकने की मध्य प्रदेश की धमकी बचकाना, दुर्भाग्यपूर्ण व शर्मनाक है।
रूपाणी ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और पर्यटन व नर्मदा घाटी विकास मंत्री सुरेन्द्र सिंह बघेल का इस संबंध में अल्टीमेटम जारी करना पूरी तरह राजनीति प्रेरित है। उनके पास सूचनाओं का अभाव है।
रूपाणी ने कहा कि वे स्पष्ट रूप से यह कहना चाह रहे हैं कि सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस और उसकी सरकारें ही इस तरह का राजनीति प्रेरित मानसिकता रखते हुए इस तरह का बयान दे सकती हैं क्योंकि वे लोकसभा चुनाव में हुई करारी हार को पचा नहीं पा रहे हैं। कांग्रेस सभी मुुद्दों को राजनीतिक रूप दे रही है जो लोगों के लिए अच्छा नहीं है।
कांग्रेस सरकारों ने पहले भी नर्मदा योजना की प्रगति को बाधित किया

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने पहले भी कई अवसरों पर नर्मदा योजना की प्रगति को बाधित किया था। कांग्रेस सरकार के कारण नर्मदा बांध पर गेट लगाने की अनुमति में सात वर्षों की देरी हुई और बांध को पूरा करने की अनुमति नहीं दीगई। कांग्रेस पानी को लेकर राजनीति कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो