scriptभावनगर जिले में प्रोढ़ की हत्या | Murder of Prodh in Bhavnagar district | Patrika News

भावनगर जिले में प्रोढ़ की हत्या

locationअहमदाबादPublished: Nov 26, 2018 12:07:19 am

Submitted by:

Rajesh Bhatnagar

माता के साथ मिलकर पुत्री ने वारदात के बाद जलाया शव, पुलिस थाने पहुंचने पर दोनों गिरफ्तार

crime

भावनगर जिले में प्रोढ़ की हत्या

भावनगर. जिले की तलाजा तहसील के समीप पुरानी देवली गांव में एक मकान में जली हुई हालत में मिले शव का भेद पुलिस ने खोला है। माता के साथ मिलकर पिता की हत्या करने के बाद पुत्री के हाथों शव को जलाने का खुलासा हुआ है। वारदात के बाद माता-पुत्री तलाजा पुलिस थाने पहुंची, दोनों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मूल देवगाणा गांव व पिछले लंबे समय से तलाजा तहसील के पुरानी देवली गांव निवासी जयराम गोरधन जालेला (52 वर्ष) का विवाह अलंग निवासी वसंतबेन के साथ 28 वर्ष पहले हुआ। दंपती के 21 वर्ष की पुत्री आरती व 15 वर्ष का पुत्र है। पत्नी पर शंका के कारण आए दिन दंपती के बीच झगड़ा होता था। पिछले 10 वर्ष नाराज होकर वसंतबेन पीहर में रह रही थी।
पुत्री की उम्र विवाह लायक होने के कारण वृद्धों की समझाइश पर बालकों के साथ वसंतबेन पुन: पति के साथ रहने पहुंची। इस बीच, दंपती के बीच झगड़ा होने के कारण जयराम मकान के बाहर खाट पर सो रहा था। उस समय माता-पुत्री ने दिव्यांग जयराम के सिर पर तीक्ष्ण पदार्थ से हमला किया। इसके बाद उस पर घास रखकर आग लगा दी। आग लगाने के बाद माता-पुत्री जयराम को जलता हुआ छोडक़र तलाजा पुलिस थाने पहुंची और वारदात कबूल करन ली। इधर, पता लगने पर लोग मौके पर एकत्रित हो गए। तलाजा थाने के उप निरीक्षक जे.पी. गढ़वी के अनुसार माता-पुत्री के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
सेना के सेवानिवृत्त कर्नल को 30 लाख की चपत
गांधीधाम. शहर में भट्टनगर निवासी सेना के सेवानिवृत्त कर्नल के साथ 30,34,000 रुपए की धोखाधड़ी का मामला नौ आरोपियों के विरुद्ध बी डिविजन थाने में दर्ज हुआ है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर में इफको कॉलोनी के पीछे भट्टनगर निवासी सेना के सेवानिवृत्त कर्नल यशवंतसिंह सुरेंद्रपालसिंह (74 वर्ष) ने इस संबंध में मामला दर्ज करवाया है। शिकायत के अनुसार वे सेना में कर्नल के पद से वर्ष 1997 में सेवानिवृत्त हुए। दिसंबर 2014 से अब तक उनके साथ धोखाधड़ी की गई।
आरोपी हरीशचंद्र अनेजा, श्वेता अरोरा, डी.के. भारद्वाज, मदन पुरी, रवि पंड्या, अखिलेश, चेतन शर्मा, एच.के. वलेचा, अमित शर्मा ने उन्हें अलग-अलग कंपनियों की बीमा पॉलिसी लेने की सलाह दी। एक पॉलिसी में मात्र एक ही समय राशि का भुगतान करने पर पॉलिसी और पेन्शन भी शुरू होती है।
सलाह के अनुरूप उन्होंने 51 पॉलिसी लेकर 30,34005 रुपए जमा करवाए। आरोपियों ने कुछ ही पॉलिसियां उन्हें सौंपी। कुछ पॉलिसियों के बदले बांड नहीं दिए। आरोपियों के अनुसार वन टाइम इन्वेस्टमेंट करने के बाद अब तक किसी प्रकार की पेन्शन नहीं मिली। आरोपियों की ओर से लोभ-लालच देकर अपने कमीशन के फायदे के लिए विश्वासघात व धोखाधड़ी करने का पता लगने पर बी डिविजन थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। उप निरीक्षक सी.डी. पटेल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो