200 से 400 किमी ऊपर सेटेलाइट भेजे
आकाश की चमकती वस्तु के बारे में खगोलशास्त्री के अनुसार पृथ्वी के ऊपर 200 से 400 किलोमीटर ऊपर इस प्रकार के सेटेलाइट भेजे गए हैं। यह अपने कक्ष (ऑर्बिट) में भ्रमण करते रहते हैं। कई बार इन्हें डीऑर्बिट कराया जाता है, यानी इन्हें इनके कक्ष से कुछ नीचे करने पर यह दिखाई देते हैं। हालांकि कक्ष से नीचे करने पर सेटेलाइट को न्यूजीलैंड या ऑस्ट्रेलिया में दिखाई देना चाहिए, परंतु हाल में यह गुजरात में देखा गया है।

खगोलशास्त्री दिव्य दर्शन पुरोहित ने बताया कि यह कोई प्राकृतिक वस्तु नहीं थी। उन्होंने इसे मानव निर्मित वस्तु बताते हुए चिंता नहीं करने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह कोई सेटेलाइट का भाग हो सकता है। इसके धरती पर गिरने की संभावना नहीं है। उनके अनुसार आकाश में दिखने वाली वस्तु गुजरात के बाहर निकल चुकी है, इसलिए इसकी संभावना नहीं है कि वह गुजरात के किसी हिस्से में गिरे। यह उपग्रह भारत में दिखाई देना हैरत की बात है, इसे भारत में नहीं दिखाई देना चाहिए था।