scriptस्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर आज मनाया जाएगा राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह | National Unity Day Celebration will be celebrated today | Patrika News

स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर आज मनाया जाएगा राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह

locationअहमदाबादPublished: Oct 30, 2021 11:18:12 pm

Submitted by:

MOHIT SHARMA

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह सरदार पटेल की प्रतिमा पर अर्पित करेंगे पुष्पांजलि, एकता परेड में भी होंगे शरीक

गांधीनगर. लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के सान्निध्य में केवडिया में रविवार को राष्ट्रीय एकता दिवस पर शानदार उत्सव होगा।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और एकता परेड में सहभागी बनकर सलामी लेंगे। वर्ष केवडिया में एकता परेड, बैण्ड प्लाटून के परफोर्मेन्स, केन्द्रीय सश बलों की साइकिल रैली, चार राज्यों की पुलिस की मोटरसाइकिल रैली, मार्शल आर्ट प्रदर्शन, स्कूल बैण्ड प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में केवडिया स्थित एकता परेड में छह प्लाटून शामिल होंगी, जिसमें देश के सभी राज्यों और केन्द्रीय पुलिस बल के प्रतीक 54 फ्लैग बेरर, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), केन्द्रीय पुलिस आरक्षी बल (सीआरपीएफ) और गुजरात पुलिस के प्लाटून भाग लेंगे। वर्ष 2018 के बाद जिन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय खेलों में मेडल हासिल किए हैं वे 23 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी परेड में भाग लेंगे। बीएसएफ, सीआरपीएफ और गुजरात पुिलस बैण्ड प्लाटून में 76 सदस्य भाग लेंगे। देश के अलग-अलग राज्यों से केन्द्रीय सश बलों के जवान आजादी के अमृत महोत्सव पर साइकिल रैली के स्वरूप और भारत की चारों दिशाओं से पुलिस की चार मोटरसाइकिल रैली में सरदार वल्लभभाई पटेल की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा का सान्निध्य में पहुंची हैं वे भी इस एकता परेड में भाग लेंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो