scriptभाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर | National working president of BJP J P Nadda on 2 day visit of Gujarat | Patrika News

भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर

locationअहमदाबादPublished: Jul 19, 2019 04:07:15 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

-कल स्टे‘यू ऑफ यूनिटी जाएंगे

J P Nadda, BJP national president, Gujarat

भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर

अहमदाबाद. भाजपा के कार्यकारिणी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज से गुजरात के 2 दिनों के दौरे पर अहमदाबाद आ रहे हैं।
वे दोपहर को अहमदाबाद हवाई अड्डे पहुंचेंगे। हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघाणी, मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, भाजपा के नेता तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
लोकसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष पहली बार गुजरात दौरे पर आ रहे हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष वाघाणी ने कहा कि नडड् का अहमदाबाद हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय श्री कमलम में विभिन्न बैठक आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, विधायक गण, सांसदगण, संगठन के प्रदेश संयोजक, सहसंयोजक, प्रदेश के नेता, भाजपा के विभिन्न मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, जिला- महानगर के प्रदेश प्रभारी तथा अध्यक्ष, सभी जोन इंचार्ज, सह इंचार्ज, विभिन्न बोर्ड निगम के चेयरमैन, डिप्टी चेयरमैन उपस्थित रहेंगे।
नड्डा अगले दिन 20 जुलाई को नर्मदा डैम के पास स्थित दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैचू ऑफ यूनिटी का भी दौरा करेंगे। इस जगह पर मध्य गुजरात के भाजपा के नेता और कार्यकर्ता विशाल संख्या का स्वागत करेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो