अहमदाबाद

प्राकृतिक खेती खोलेगी भारत की कृषि समद्धि के द्धार: राज्यपाल

natural agriculture, india, governor of gujarat, chemical, agriculture: डांग को प्राकृतिक कृषि सम्पन्न जिला घोषित करने पर मंथन

अहमदाबादJun 21, 2021 / 08:52 pm

Pushpendra Rajput

प्राकृतिक खेती खोलेगी भारत की कृषि समद्धि के द्धार: राज्यपाल

गांधीनगर. गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गांधीनगर स्थित राजभवन से प्राकृतिक कृषि जन अभियान के जिला संयोजकों से संवाद करते कहा कि प्राकृतिक कृषि भारत की कृषि समृद्धि के द्वार खोलेगी। उन्होंने किसानों से रासायनिक कृषि के मजबूत विकल्प के तौर पर प्राकृतिक कृषि अपनाने का अनुरोध किया।
उन्होंने कहा कि रासायनिक कृषि के दुष्परिणाम से बचने, जल, जमीन और पर्यावरण को प्रदूषित होने से रोकने और देश गाय का पालन और संरक्षण से तथा स्वास्थ्य आहार के लिए प्राकृतिक कृषि ही एकमात्र श्रेष्ठ उपाय है। इस कृषि पद्धति से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्ष 2022 तक किसानों की आवक दोगुना करने का सपना साकार किया जा सकेगा। इसके अलावा रासायनिक खाद और जंतुनाशकों पर होनेवाला करोड़ों का खर्च भी बचाए जा सकेगा।
राज्यपाल ने कहा कि पिछले वर्ष एक लाख से ज्यादा किसानों से देशी गाय का पालन और प्राकृतिक कृषि अपनाकर योजना का लाभ लिया। इस वर्ष और एक लाख किसानों को इस अभियान से जोडऩा का राज्य सरकार ने संकल्प किया है।
संवाद बैठक में डांग जिले को राज्य का प्रथम ‘सम्पूर्ण प्राकृतिक कृषि सम्पन्नÓ जिला घोषित करने के लिए विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कृषि सचिव मनीष भारद्वाज समेत कई वरिष्ठ अधिकारी, कृषि यूनिवर्सिटी के शोध निदेशक और प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया।

Home / Ahmedabad / प्राकृतिक खेती खोलेगी भारत की कृषि समद्धि के द्धार: राज्यपाल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.