इडर पुलिस पर हमला करने वाले दो गिरफ्तार
हिम्मतनगर. इडर पुलिस स्टेशन में कार्यरत पुलिस निरीक्षक और पुलिस कांस्टेबल पर हमले के आरोप में फरार दो आरोपियों को बनासकांठा जिले के जेसोर जंगल से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गत 6 जुलाई को इडर पुलिस थाने में कार्यरत पुलिस निरीक्षक व कांस्टेबल पर हमला करने वालों के विरुद्ध पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया था। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पिता ने दो पुत्रियों के साथ कुएं में कूदकर की आत्महत्या
पालनपुर. बनासकांठा जिले के गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी दो पुत्रियों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार गांव के निवासी गांव के ही एक कुएं के पास अपनी एक 3 वर्षीय और 5 वर्षीय बच्ची के साथ कुएं में कूद गया। मामले की जानकारी पर मौके पर ग्रामीण भी एकत्र हो गए और तीनों को बचाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीणों को इसमें सफलता नहीं मिली। कुएं के पास से ही एक कीटनाशक दवा की खाली शीशी मिली है। इस घटना के पश्चात पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय निवासियों के अनुसार मृतक की यही दो बेटियां ही थीं। इनमें से एक बेटी मानसिक रूप से पीडि़त थी। उसकी आर्थिक स्थिति भी ठीक बताई जा रही है। आत्महत्या के कारण के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।