scriptहररोज औसतन 18 नवजात से ज्यादा नवजातों की मृत्यु! | new bornbaby, care unit, Gujarat vidhan sabha, Gandhinagar news, | Patrika News
अहमदाबाद

हररोज औसतन 18 नवजात से ज्यादा नवजातों की मृत्यु!

new bornbaby, care unit, Gujarat vidhan sabha, Gandhinagar news,: दो वर्षों में 1.06 लाख से ज्यादा बच्चे सिक न्यूबोर्न केयर यूनिट में भर्ती

अहमदाबादMar 24, 2021 / 09:45 pm

Pushpendra Rajput

हररोज औसतन 18 नवजात से ज्यादा नवजातों की मृत्यु!

हररोज औसतन 18 नवजात से ज्यादा नवजातों की मृत्यु!

गांधीनगर. राज्य में पिछले दो वर्षों में 1,06,017 नवजात बच्चे सिक न्यूबोर्न केयर यूनिट में भर्ती हुए, जिसमें 69,314 बच्चों का सरकारी अस्पतालों में जन्म हुआ। बाद में उपचार के लिए उन्हें सिक न्यूबोर्न केयर यूनिट में भर्ती किया गया। वहीं 38,561 बच्चे सरकारी अस्पतालों के अलावा जन्मे और उपचार के लिए उन्हें सिक न्यूबोर्न केयर यूनिट में तब्दील किया गया। गुजरात विधानसभा सदन में कांग्रेस विधायकों के सवाल पर राज्य सरकार ने यह जवाब पेश किया।
कांग्रेस विधायकों का दावा है कि इन नवजात बच्चों में 13,496 बच्चों की मृत्यु हो गई। मतलब कि हररोज 18 से ज्यादा बच्चों की जन्म लेने के कुछ दिनों बाद ही मृत्यु हो गई। पिछले दो वर्षों में सबसे ज्यादा अहमदाबाद में 18,598 नवजातों को सिक न्यूबोर्न केयर यूनिट में भर्ती किया गया, जिसमें 11,494 नवजात बच्चे सरकारी अस्पतालों में जन्मे थे और 7104 नवजात सरकारी अस्पतालों के अलावा अन्य जगह जन्मे थे, जिसमें 3134 नवजातों की मृत्यु हो गई।
इसी तरह वडोदरा में 12,266 नवजातों के सिक न्यूबोर्न केयर यूनिट में भर्ती किया गया। राजकोट में 10623 नवजात बच्चों और सूरत में 10272 नवजातों को सिक न्यूबोर्न केयर में भर्ती किया गया। वहीं राज्य में सबसे कम गिर सोमनाथ में 119 नवजात बच्चों को सिक न्यूबोर्न बेबी केयर यूनिट में भर्ती किया गया।

Home / Ahmedabad / हररोज औसतन 18 नवजात से ज्यादा नवजातों की मृत्यु!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो