scriptगुजरात के नवनियुक्त राज्यपाल आचार्य देवव्रत 22 को शपथ लेंगे | New Gujarat governor Acharya Devvrat to take oath on July 22 | Patrika News
अहमदाबाद

गुजरात के नवनियुक्त राज्यपाल आचार्य देवव्रत 22 को शपथ लेंगे

-वे गुजरात के 25वेें राज्यपाल होंगे

अहमदाबादJul 20, 2019 / 05:27 pm

Uday Kumar Patel

Acharya Devvrrat, Governor, Gujarat, Oath

गुजरात के नवनियुक्त राज्यपाल आचार्य देवव्रत 22 को शपथ लेंगे

गांधीनगर गुजरात के नवनियुक्त राज्यपाल आचार्य देवव्रत 22 जुलाई को शपथ लेंगे। राजभवन के बैंकवेट हॉल में सुबह 11 बजे गुजरात उच्च न्यायालय के प्रभारी मुख्य न्यायाधीश अनंत एस दवे नए राज्यपाल को शपथ दिलाएंगे।
विधानसभा में पीठासीन अधिकारी डॉ. नीमाबेन आचार्य ने इस संबंध में निधिवत घोषणा की।
कुछ ही दिनों पहले राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आचार्य को गुजरात के राज्यपाल पद पर नियुक्त किया था। आचार्य निवर्तमान राज्यपाल ओ. पी. कोहली का स्थान लेंगे जिन्होंने हाल ही में अपने पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा किया। आचार्य अब तक हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के पद पर थे।
18 जनवरी 1959 को जन्मे देवव्रत को अगस्त 2015 में हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वर्ष 1981 से लेकर 2015 तक हरियाणा में कुरुक्षेत्र के गुरुकुल के प्राचार्य के रूप में काम करने वाले देवव्रत प्रचारक रह चुके हैं।
रोहतक में आर्य प्रतिनिधि सभा चलाने वाले देवव्रत ईमानदारी, अनुशासन व वक्त के पाबंद के लिए जाने जाते हैं। वर्ष 1984 में हिन्दी में पंजाब विश्वविद्यालय से एम ए कर चुके नवनियुक्त राज्यपाल प्रदूषण मुक्त वातावरण के साथ-साथ बालिका भ्रूण हत्या के खिलाफ और बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ अभियान से जुड़े हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो