script

Gujarat Election 2022 : कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक मतगणना के बाद नव निर्वाचित विधायकों को ले जाया जा सकता है राजस्थान

locationअहमदाबादPublished: Dec 07, 2022 10:22:55 pm

Submitted by:

Omprakash Sharma

आप और बीटीपी के साथ संभावित गठबंधन पर चर्चा

Gujarat Election 2022 : कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक  मतगणना के बाद नव निर्वाचित विधायकों को ले जाया जा सकता है राजस्थान

Gujarat Election 2022 : कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक मतगणना के बाद नव निर्वाचित विधायकों को ले जाया जा सकता है राजस्थान

अहमदाबाद. Congress कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बुधवार को हुई बैठक में कई मुददों पर चर्चा की गई। अहमदाबाद के पालडी स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि गुरुवार को मतगणना के बाद पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों newly elected MLA को राजस्थान में शिफ्ट किया जाएगा, ताकि विधायक जोड़तोड़ की राजनीति का शिकार न हो पाएं। इसके लिए भरतसिंह सोलंकी एवं अर्जुन मोढ़वाडिय़ा जैसे वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी भी सौंपी जा चुकी है।
गुजरात प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी डॉ. रघु शर्मा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश ठाकोर, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भरतसिंह सोलंकी, अर्जुन मोढवाडिय़ा की उपस्थिति में हुई इस बैठक में नेताओं ने इस बार गुजरात में कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना जताई। संभावना यह भी जताई गई कि वर्ष 2017 में हुए चुनाव की तुलना में कांग्रेस की स्थिति काफी बेहतर होगी। बैठक में निर्णय लिया गया है कि मतगणना के बाद यदि जादुई आंकड़ा आया तो अपने पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों को कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान में शिफ्ट किया जाएगा, ताकि वे जोड़-तोड़ की नीति का शिकार न हो सकें। साथ ही निर्दलीय नवनिर्वाचित विधायकों को आकर्षित करने के जतन किया जाएगा। इसके अलावा आम आदमी पार्टी (आप) और बीटीपी जैसे दलों से संभावित गठबंधन को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई।

ट्रेंडिंग वीडियो