Gujarat: 7 दिनों से राजकोट में राहत, कोई पॉजिटिव मरीज नहीं
अहमदाबादPublished: Apr 07, 2020 02:14:32 pm
no positive cases in 7 days, Rajkot, corona virus, Gujarat
Gujarat: 7 दिनों से राजकोट में राहत, कोई पॉजिटिव मरीज नहीं
राजकोट. राजकोट में पिछले कई दिनों से राहत के समाचार हैं। इसका कारण यह है कि पिछले 7 दिनों से कोरोना का एक भी पॉजिटिव मरीज सामने नहीं आया है। रविवार को राजकोट शहर और ग्राम्य के सात शंकास्पद मरीजों के नमूने लिए गए थे। इन्हें जांच के लिए लेबोरेटरी में भेजा गया था। इन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। इनमें 3 राजकोट शहर के जबकि एक व्यक्ति राजकोट ग्राम्य का बताया जाताहै। वहीं तीन अन्य जिलों के हैं। इन सात में से चार पुरुष और तीन महिलाएं हैं।
अब पांच शंकास्पद मरीजों की रिपोर्ट आनी शेष है। राजकोट में फिलहाल सात मरीज हैं जो उपचाराधीन हैं। इन सभी की तबियत सुधार पर है। इससे पहले माता, पुत्र सहित तीन मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
अब तक राजकोट में कोरोना पॉजिटिव के कुल दस मामले सामने आए हैं। इससे पहले राजकोट की 75 वर्षीया बुजुर्ग महिला विमलाबेन कानाबार को उसके 47 वर्षीय पुत्र कौशल कानाबार के साथ गत दिनों छुट्टी दी गई थी।