script‘दमघोंटूÓ तलघर, सिहरते कर्मचारी | No ventilation in DRM office ground floor | Patrika News

‘दमघोंटूÓ तलघर, सिहरते कर्मचारी

locationअहमदाबादPublished: May 17, 2018 10:24:53 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

ना ही पर्याप्त वेन्टीलेशन, सेन्ट्रल एयर कूल्ड प्लांट भी बंद हालत में

DRM-office
अहमदाबाद. असारवा में बने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय को एक दशक से भी ज्यादा वक्त बीत गया है, लेकिन इस कार्यालय के तलघर के कर्मचारी अभी भी दम घुटने का दंश झेल रहे हैं। गर्मी की दस्तक के साथ ही कर्मचारियों में सिहरन दौडऩे लगती है। इसके चलते हर वर्ष कई कर्मचारियों को अस्पताल का मुंह देखने पड़ता है। हाल ही में एक कर्मचारी को सांस लेने में दिक्कत हुई थी, जिसे एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाना पड़ा। कई कर्मचारी और रेलवे यूनियन भी समय-समय इस मुद्दे को उच्च अधिकारियों के समक्ष उठा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई।
अहमदाबाद के मंडल प्रबंधक कार्यालय के तलघर में कार्मिक, रेलवे सुरक्षा बल समेत अलग-अलग विभाग के कार्यालय हैं। कार्मिक विभाग में 125 ज्यादा कर्मचारी हैं, यहां हररोज मंडल के अलग-अलग कार्यालयों से कर्मचारियों का आना जाना रहता है। हालांकि ये कर्मचारी तो ज्यादा वक्त तक नहीं रुकते हैं, लेकिन उस कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को सांस लेने में खासी दिक्कत होती है। यह तलघर ऐसा बना हुआ जहां यदि लाइट नहीं जलाई जाए तो रात जैसा लगता है। ना ही पर्याप्त वेन्टीलेशन है। वहीं सेन्ट्रल एयर कूल्ड प्लांट भी लगाया गया है, लेकिन वह भी दो वर्षों से बंद हालत में है। इसके चलते कई कर्मचारी हृदय, सांस और त्वचा रोग के शिकार हो रहे हैं। एक कर्मचारी ने बताया कि दो वर्ष पूर्व एक महिला कर्मचारी की हालत इतनी बिगड़ गई थी, जिससे उसे अस्पताल में वेन्टीलेशन पर रखना पड़ा था। उसने महिला कर्मचारी ने ट्रांसफर तक करने की प्रशासन से मांग भी की थी।
वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉयज यूनियन के मंडल सचिव एच.एस. पाल एवं संगठन सचिव संजय सूर्यबली ने बताया कि आरओ और वॉटर कूलर भी उपलब्ध कराने को लेकर भी रेल प्रशासन के समक्ष मुद्दा रखा गया है। गर्मी में कार्मिक विभाग व अन्य विभाग के कर्मचारी परेशानी झेलते हैं। कूलिंग सिस्टम भी काम नहीं करता है, जिससे गर्मी की वजह से लोग परेशान रहते हैं। उन्होंने रेल प्रशासन से मांग की है कि पर्याप्त कूलिंग सिस्टम की भी व्यवस्था करनी चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो