script‘अब भारतीय कपड़ों की भी होगी अपनी साइज’ | Now apprels make in indian size | Patrika News
अहमदाबाद

‘अब भारतीय कपड़ों की भी होगी अपनी साइज’

वाइब्रेंट गुजरात समिट में बोलीं कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी

अहमदाबादJan 20, 2019 / 11:10 pm

Pushpendra Rajput

vibrant gujarat

‘अब भारतीय कपड़ों की भी होगी अपनी साइज’

अहमदाबाद. केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि ब्रिटेन (यूके), अमरीका (यूएस) और यूरोप के बाद अब भारत के पास भी कपड़ों की अपनी स्टैण्डर्ड साइज होगी। वे रविवार को गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में वाइब्रेन्ट गुजरात ग्लोबल समिट के तहत आयोजित टेक्सटाइल कॉन्क्लेव को संबोधित कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि कपड़ा निर्यात क्षेत्र में फिक्स स्टैडण्र्ड साइज सबसे बड़ी चुनौती है। ब्रिटेन, अमरीका, यूरोप की कपड़ों के मामले में अपनी खुद की साइज है, लेकिन भारत की अपनी स्टैण्डर्ड साइज नहीं है। इससे कपड़ा निर्यात में आ रही चुनौती को दूर करने के लिए भारत सरकार ने कदम उठाया है। जिसके तहत देश में शीघ्र ही कपड़ों की भारतीय साइज होगी। यह ऐतिहासिक कदम है।
भारतीय बाजार में कपड़ों की घरेलू मांग के आंकड़ों का भी अध्ययन सरकार करेगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भारत से कोई भी निर्यात कर ना लिया जाए इसके लिए भी प्रयास किए जाएंगे। वर्ष 2014 से अब तक टेक्सटाइल क्षेत्र में 35 हजार करोड़ रुपए का निवेश हुआ है। भारत सरकार दो नए प्रोजेक्ट भी ला रही है, जिससे घरेलू बाजार विकसित होगा।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में गुजरात में नौ टेक्सटाइल पार्क थे, लेकिन मौजूदा केन्द्र सरकार ने 17 नए टेक्सटाइल पार्क मंजूर किए हैं। इनमें से छह टेक्सटाइल पार्क प्रारंभ हो गए हैं। लघु टेक्सटाइल यूनिट्स का तकनीकी तौर पर सुधार करने के लिए वर्ष 2014 से भारत सरकार ने टेक्सटाइल क्षेत्र के लिए 7,286 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं, जिसमें गुजरात को 1855 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो