scriptअब गाय तक पहुंचा ‘बेटी बचाओ’ : रूपाला | Now 'Beti Bachao' slogans reached to Cow: Rupala | Patrika News

अब गाय तक पहुंचा ‘बेटी बचाओ’ : रूपाला

locationअहमदाबादPublished: Jan 21, 2019 04:37:35 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

-वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक सम्मेलन

Beti bachao, Vibrant Gujarat, Rupala

अब गाय तक पहुंचा ‘बेटी बचाओ’ : रूपाला

गांधीनगर. वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक सम्मेलन में रविवार को कृषि क्षेत्र से जुड़े सेमिनार में केन्द्रीय कृषि व कृषि कल्याण राज्य मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने कहा कि बेटी बचाओ अभियान अब गाय तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि ऐसी तकनीक का इजाद किया गया है जिससे गाय सिर्फ बछिया को ही जन्म दे सकती है। इससे केन्द्र सरकार का बेटी बचाओ.. अभियान गाय तक पहुंच चुका है। बाद में उन्होंने मीडिया के समक्ष बताया कि उन्होंने अपने अंदाज से गाय के सिर्फ बछिया जनने की बात कही थी।
उन्होंने यह भी कहा कि नई तकनीक से कृत्रिम गर्भाधान पद्धति प्रचलित है। इसी तकनीक में नया संशोधन किया गया जिसके तहत अधिकांशतया 10 में से 8 से लेकर 9 किस्सों में गाय को बछिया ही जन्म दे सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में एक महीना पहले व्यापक प्रयोग भी हो चुका है। इसका निकट भविष्य में लाभ भी मिलेगा। इससे पशुपालकों को खूब फायदा होगा। यह एक क्रांतिकारी कदम होगा। रूपाला ने कहा कि एफपीओ किसानों के संगठन के लिए नया विषय है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो