scriptअब कांग्रेस कार्यकारिणी कमेटी की बैठक होगी 12 को | Now Congress working commitee to be held on 12 march | Patrika News

अब कांग्रेस कार्यकारिणी कमेटी की बैठक होगी 12 को

locationअहमदाबादPublished: Mar 05, 2019 10:22:47 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

सोनिया, राहुल व प्रियंका गांधी होंगे एक मंच पर

Gujarat congress

अब कांग्रेस कार्यकारिणी कमेटी की बैठक होगी 12 को

अहमदाबाद. अब कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक (सीडबल्यूसी) 12 मार्च को मतलब कि दांडी यात्रा को होगी। इसके साथ कांग्रेस की जनसंकल्प रैली भी होगी। 12 मार्च को महात्मा गांधी ने दांडी यात्रा निकाली थी।
यह रैली संभवत: गांधीनगर के अडालज और कार्यकारिणी की बैठक शाहीबाग के सरदार वल्लभभाई पटेल स्मारक भवन में हो सकती है। हालांकि बैठक की तिथि दो बार बदली जा चुकी है। पहले 26 फरवरी और बाद में 28 फरवरी को कार्यकारिणी की बैठक होनी थी लेकिन सुरक्षा कारणों से उसे रद्द कर दिया था। वर्ष 1960 में गुजरात के भावनगर में बैठक हुई थी। अब 58 वर्षों में यह बैठक हो रही है। बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी एक मंच पर हो सकते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शिरकत करेंगे। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह, मल्लिकार्जुन खडग़े, गुलाबनबी आजाद, आनंद शर्मा समेत वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री भाग लेंगे। बैठक में लोकसभा चुनाव तैयारियों की प्रगति की समीक्षा के साथ देश की मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य, आर्थिक, राजनीतिक, आंतरिक और बाहरी सुरक्षा , बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं, महंगाई समेत मुद्दों पर चर्चा होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो