scriptVideo: अब स्मार्ट क्लास के साथ ‘स्कूल ऑन व्हील’ | Now school on wheel with smart class | Patrika News

Video: अब स्मार्ट क्लास के साथ ‘स्कूल ऑन व्हील’

locationअहमदाबादPublished: May 20, 2019 08:25:07 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

अगरिया के बच्चे करेंगे पढ़ाई

smart class

Video: अब स्मार्ट क्लास के साथ ‘स्कूल ऑन व्हील’

अहमदाबाद. अब उन बच्चों के लिए व्हील ऑन स्कूल प्रारंभ होगा जो ंरेगिस्तानी जैसे दूरदराज इलाकों में रहते हैं या फिर समुद्री किनारे नमक पकाने वाले (अगरिया) के बच्चे हैं। यह स्कूल बसों में लगाया जाएगा। गुजरात राज्य परिवहन निगम (जीएसआरटीसी) की बसों में स्कूल जैसे रंगरूप दिया जा रहा है, जिसे अगरिया विस्तार रणशाला नाम दिया गया है। गुजरात सरकार के शिक्षा विभाग की पहल पर निगम ये बसें तैयार की रही हैं। सुरेन्द्रनगर, कच्छ, पाटण जैसे रेगिस्तानी इलाके और समुद्री किनारे, जहां अगरिया नमक पकाते हैं ऐसे दूरदराज इलाकों के बच्चों को पढ़ाई में दिक्कत होती है। इन बच्चों के लिए यह स्कूल प्रारंभ की जा रही है। निगम की कबाड़ हो चुकी बसों से इंजन और सीटें निकालने के बाद उनको साजसज्जा दी जा रही है।
ये ऐसी बसें हैं जिन्हें एसटी निगम से कबाड़ हो चुकी है, लेकिन इन बसों रंगरोगन कर व्हील ऑन स्कूल का रूप दिया दिया जा रहा है। ऐसी 29 बसें तैयार की जा रही है। इन बसों पर जानी-मानी हस्तियों में पहली महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला, वैज्ञानिक विक्रम साराभाई, पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, जगदीशचन्द्र बोस के चित्रों को उकेरा गया है। इसके अलावा भारत की महान विभूतियां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद के चित्रों से सजाया गया। वहीं गिनती और अक्षर लेखन भी किया गया है ताकि बच्चे उनको बखूबी समझ सकें।
निगम के वर्कशॉप मैनेजर कमल हसन के अनुसार इन बसों में ऑडियो-विडियो सिस्टम के अलावा 32 इंच एलईडी लगाई गई है। छह पंखे हैं। रेगिस्तानी और सुदूरवर्ती इलाकों में विद्युत उपकरणों को चलाने के लिए तीन हजार वॉट की क्षमता वाली सोलर पैनल बसों की छत पर लगाए गए हैं। इसके अलावा आग बुझाने के उपकरण, आपातकाल के समय इमरजेंसी द्वार, शोर्ट सर्किट ना लगे इसके लिए विशेष किस्म के स्विच लगाए गए गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो