scriptनोटबंदी के ६ साल बाद भी मिल रहे पुराने नोट | Old notes found | Patrika News

नोटबंदी के ६ साल बाद भी मिल रहे पुराने नोट

locationअहमदाबादPublished: Jun 29, 2022 12:48:17 am

Submitted by:

Gyan Prakash Sharma

90 लाख के पुराने नोटों के साथ पांच गिरफ्तार

नोटबंदी के ६ साल बाद भी मिल रहे पुराने नोट

नोटबंदी के ६ साल बाद भी मिल रहे पुराने नोट

दाहोद. नोटबंदी के ६ साल बाद भी पुराने नोट मिलना बंद नहीं हो रहा है। पंचमहाल जिले की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम ने मंगलवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है। एक मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जिले के मोरवाहडफ़़ शहर में छापा मारकर 90 लाख रुपए के पुराने नोटों के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार पंचमहाल जिले की एसओजी की टीम को सूचना मिली थी कि मोरवाहडफ़ में कुछ लोग पुरानी नोटों को किसी तरह से बाजार में चलाने का प्रयास कर रहे हैं।
नोटबंदी के बाद इन नोटों की कोई कीमत नहीं रह गई थी। सूचना के आधार पर एसओजी की टीम ने मोरवा हडफ़ शहर में छापा मारकर 5 लोगों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि उनके पास 90 लाख के पुराने नोट अभी भी रखे थे। आरोपियों की निशानदेही पर इन नोटों को जब्त कर पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया।

भोयवाडा से 30 किलो गौ मांस जब्त, आरोपी फरार


दाहोद. शहर के भोयवाड़ा क्षेत्र में सोमवार मध्य रात को एक वर्ग विशेष के लोगों के घरों में गौ मांस की सप्लाई करने की सूचना पर गौ रक्षकों की टीम ने इस बात की जानकारी शहर के ए डिवीजन थाने को दी।
पुलिस टीम छापेमारी की। गौ मांस की सप्लाई करने वाले दो आरोपी प्लास्टिक के थैलों में पैक करके रखे गए गौ मांस को मौके पर फेंक कर बाइक पर बैठकर फरार हो गए। खुलासा हुआ है कि आरोपी ऑर्डर के हिसाब से रात में कुछ घरों में गौ मांस की सप्लाई करते थे। ए डिवीजन थाने की पुलिस ने मामला दर्ज की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो