scriptVadodara : गांजे की अवैध बिक्री करते हुए एक को पकड़ा | One arrested, Vadodara, Crime news | Patrika News

Vadodara : गांजे की अवैध बिक्री करते हुए एक को पकड़ा

locationअहमदाबादPublished: Oct 09, 2020 11:02:47 pm

Submitted by:

Omprakash Sharma

वडोदरा पाणीगेट पुलिस थाना क्षेत्र

Vadodara : गांजे की अवैध बिक्री करते हुए एक को पकड़ा

Vadodara : गांजे की अवैध बिक्री करते हुए एक को पकड़ा

वडोदरा. पाणीगेट पुलिस थाना क्षेत्र में गांजे की अवैध बिक्री करते हुए एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच की ओर से की गई कार्रवाई में आरोपी के पास से सवा किलो गांजा बरामद किया गया है। जिसकी कीमत 12 हजार रुपए से अधिक बताई गई है। इसके अलावा आरोपी के पास से तीन हजार की नकदी भी बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार सोमा तालाब के निकट हनुमान टेकरी निवासी धनसुख प्रजापति के घर में गांजे की अवैध बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस ने यह छापा मारा। उस दौरान पुलिस ने आरोपी के मकान की तलाशी ली जहां से सवा किलो गांजा जब्त किया। जिसकी कीमत 12 हजार रुपए से अधिक बताई गई है। इसके अलावा आरोपी के पास से तीन हजार की नकदी भी बरामद की गई है। बताया गया है कि यह आरोपी गांजे के छोटे-छोटे पैकेट बनाकर बेचता था। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो