script

29 विद्यालयों की एक हजार से अधिक छात्राओं का किया कन्या वंदन

locationअहमदाबादPublished: Jan 06, 2018 10:52:33 pm

Submitted by:

Rajesh Bhatnagar

सामाजिक कार्यों में अग्रणी महिलाएं सुवासिनी वंदन के तहत सम्मानित, हिन्दू आध्यात्मिक व सेवा मेला

mela
अहमदाबाद. हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान की गुजरात इकाई के तत्त्वावधान में यहां गुजरात यूनिवर्सिटी मैदान पर नरसिंह मेहता नगर में चार दिवसीय हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले के दूसरे दिन शनिवार को कन्या वंदन एवं सुवासिनी वंदन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 29 विद्यालयों की एक हजार से अधिक छात्राओं का कन्या वंदन और सामाजिक कार्यों में अग्रणी महिलाओं को सुवासिनी वंदन के तहत सम्मानित किया गया।
आयोजन स्थल पर अवधपुरी संकुल में डीसा स्थित रामपुरा मठ की साध्वी निर्मलापुरी महंत ने कहा कि पाश्चात्य सयता के आकर्षण में सतत सामाजिक हृास के कारण इस प्रकार के मेलों का आयोजन वर्तमान समय में अत्यावश्यक है। उन्होंने नारी सशक्तीकरण एवं महिला समान की दिशा में संस्थान की ओर से किए गए इस प्रकार के श्रेष्ठ कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नारी जाति के लिए वरदान है, हिन्दू आध्यात्मिक संस्थान की बस यही पहचान है। संस्थान ने इस कार्यक्रम के माध्यम से इस बात की ओर ध्यान आकर्षित किया है कि पुरुष और भविष्य का निर्माण करने वाली स्त्री गुरु सामान है, संततियों में संस्कारों को सिंचन करने वाली मां है।
जीवदया ट्रस्ट की प्रमुख गीराबेन शाह ने कहा कि हिन्दू पुराणों में स्त्री का स्थान पुरुषों से उच्च बताया गया है, स्त्री को शक्ति का स्वरूप कहा गया है, पुराणों के अनुसार जहां नारी की पूजा की जाती है वहीं देवताओं का वास होता है। सूरत के पियूष डालिया सहित अतिथियों ने स्वयं भी अनेक कन्याओं के पैर धोकर स्त्रीशक्ति के समान की प्रेरणा दी और रक्षा कवच बांधकर उनकी रक्षा का वचन लिया। इस अवसर पर हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले के 6 मूल्यों में शामिल वन एवं वन्य जीवों का संरक्षण, जीव सृष्टि का संतुलन, पर्यावरण संरक्षण, पारिवारिक एवं मानवीय मूल्यों का संवर्धन, महिलाओं के प्रति समान तथा राष्ट्रभक्ति जागरण के लिए सभी ने संकल्प लिया। इस अवसर पर आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख डॉ. मनमोहन वैद्य, क्षेत्रीय संघचालक डॉ. जयंतीभाई भाड़ेसिया आदि ाी मौजूद थे।
आध्यात्म, धर्म पर संगोष्ठी
मेले के दौरान आध्यात्म, धर्म औरं संप्रदाय पर संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए हिन्दू धर्म आचार्य सभा के अखिल भारतीय संयोजक व महामंत्री स्वामी परमात्मानंद सरस्वती ने कहा कि जो धारण करता है वह धर्म है, आत्मा के बारे में ज्ञान देने वाला आध्यात्म व परंपरा का अनुसरण अर्थात संप्रदाय है।
भूमिपुत्रों का सेमिनार
फसलों पर रासायनिक दवाओं के छिड़काव के कारण खेत व बंजर हो रही भूमि के दौर में परंपरागत आर्गेनिक खेती के बारे में सेमिनार में किसानों ने हिस्सा लिया।
आज के आयोजन
रविवार सवेरे 10 बजे से मातृ-पितृ वंदन कार्यक्रम डहेलावाला विजय अभयदेव सूरीश्वर, झांझरडा में संत सवैयानाथ स्थान के महंत शंभुनाथ, धोलेरा में बावलयाली स्थित नगालाखा स्थान के रामबापू, गणपत यूनिवर्सिटी के मुय संरक्षक गणपत पटेल मौजूद रहेंगे। दोपहर 2 बजे से परमवीर वंदन-सैनिक समेलन में गुजरात एनसीसी के उप महानिदेशक मेजर जनरल डॉ. सुभाष सरन, हालोल के संतप्रसाद स्वामी, जामनगर स्थित अणदाबावा सेवा संस्थान के वेदांतचार्य महंत देवप्रसाद मौजूद रहेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो