अहमदाबाद

पिता-पुत्र पर ओएनजीसी अभियंता ने लगाया ठगी का आरोप

मूलराशि सहित ब्याज चुकाने के बाद भी नहीं लौटाए चेक, मकान के कागजात, २५ लाख और मांगे, पत्नी, बच्चों को उठवा लेने की दी धमकी

अहमदाबादJun 06, 2018 / 10:49 pm

nagendra singh rathore

पिता-पुत्र पर ओएनजीसी अभियंता ने लगाया ठगी का आरोप

अहमदाबाद. ओएनजीसी में सहायक अभियंता के पद पर सेवारत वखत सिंह भूरिया ने मोटेरा निवासी पिता-पुत्र चंदन सिंह चंपावत, महादेव सिंह चंपावत सहित तीन लोगों के विरुद्ध चांदखेड़ा थाने में विश्वासघात व ठगी का मामला दर्ज कराया है।
मंगलवार को दर्ज कराई इस प्राथमिकी में आरोप लगाया कि इन लोगों ने उनके मकान के कागजात, बैंक के कोरे चेक नहीं लौटाकर विश्वासघात व ठगी की है।
इसमें बताया वखत सिंह ने वर्ष २०१४ में महिसागर जिले के संतरामपुर में फ्लैट खरीदा था। उसके लिए ओएनजीसी में आने वाले उनके एक परिचित जगदेव सिंह शेखावत के जरिए चांदखेडा मोटेरा हाऊस निवासी चंदन सिंह चंपावत के पास से पांच प्रतिशत मासिक ब्याज पर चार लाख रुपए का ब्याज लिया था। इसके लिए सिक्योरिटी के रूप में संतरामपुर में जो फ्लैट खरीदा था उस फ्लैट के कागजात (बनाखत) सौंपा था। एवं बैंक के कोरे चेक भी दिए थे। यह राशि ब्याज सहित २०१६ में पूरी चुका दी। वखत सिंह का आरोप है कि पूरी राशि चुकाने के बावजूद भी चंदन सिंह ने फ्लैट के कागजात और कोरे कागज नहीं लौटाए। इस बीच उन्हें वापस से रुपयों की जरूरत होने पर उन्होंने २०१६ में चंदन सिंह के पास से १६ लाख रुपए चार प्रतिशत मासिक ब्याज पर ऋण लिया। इसके लिए सिक्योरिटी के रूप में मोटेरा स्थित उनके मकान के कागजात दिए। यहराशि ब्याज सहित अक्टूबर २०१७ में चुका दी। जिस पर चंदन सिंह ने मोटेरा के कागजात वापस लौटा दिए। कोरे चेक भी लौटा दिए। जिससे उन्हें विश्वास हो गया। लेकिन चंदन सिंह ने संतरामपुर वाले फ्लैट के कागजात अब तक नहीं लौटाए।
वापस मांगने पर उस समय उन्होंने जल्द लौटाने की बात कही। लेकिन काफी समय तक कागजात नहीं लौटाए। आरोप है कि वापस मांग की तो चंदन सिंह ने २५ लाख रुपए और देने को कहा। २५ लाख नहीं देने तक फ्लैट के कागजात व कोरे चेक नहीं लौटाने की बात कही। इसके अलावा उन्हें अलग अलग मामलों में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद उनके विरुद्ध उनके पुत्र महादेव सिंह की ओर से कोर्ट में केस किया गया। जिसकी तारीख के दौरान भी आरोप है कि महादेव सिंह व जगदेव सिंह की ओर से आरोपी को जान से मारने की धमकी दी गई। एवं उनकी पत्नी व बच्चों को उठवा लेने की धमकी दी गई। इस पर वखत सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध ठगी, विश्वासघात व धमकाने का मामला मंगलवार को चांदखेड़ा थाने में दर्ज कराया है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.