script70 साल में सिर्फ कांग्रेस का विकास : योगी | Only 70 years of development of Congress: Yogi | Patrika News

70 साल में सिर्फ कांग्रेस का विकास : योगी

locationअहमदाबादPublished: Oct 14, 2017 04:02:55 am

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ७० सालों में सिर्फ कांग्रेस का विकास हुआ है। वे शुक्रवार को वलसाड में भाजपा की गौरव यात्रा को संबो

Only 70 years of development of Congress: Yogi

Only 70 years of development of Congress: Yogi

वलसाड में गूंजा योगी-योगी
वलसाड।उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ७० सालों में सिर्फ कांग्रेस का विकास हुआ है। वे शुक्रवार को वलसाड में भाजपा की गौरव यात्रा को संबोधित कर रहे थे। निर्धारित समय साढ़े दस बजे से करीब एक घंटा देरी से पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि गुजरात ने देश को गांधी, सरदार पटेल और नरेन्द्र मोदी जैसे सपुत दिए हैं। इन्होंने देश को बदल दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने विदेशों में डंका बजाया है। वहीं कांग्रेस पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले ७० सालों में कांग्रेस ने सिर्फ अपना विकास किया है। भारत में जिस परिवार की तीन पीढिय़ां प्रधानमंत्री बनती आई हैं, वे अपने संसदीय इलाके में कलक्टर कचहरी तक नहीं बना सके तो देश को क्या बनाएंगे।

इससे पूर्व योगी का भाजपा पदाधिकारियों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी दमण के एयरपोर्ट पर करीब ११ बजे पहुंचे। वहां से सडक़ मार्ग से पारड़ी पहुंचे। वलसाड में वे करीब साढ़े ग्यारह बजे पहुंचे तथा सभा को संबोधित किया।

यूपी में विधायक गुंडों जैसे: विधायक भरत पटेल

स्टेडियम रोड पर आयोजित सभा में वलसाड विधायक भरत पटेल ने अपने भाषण में कहा कि जब वह यूपी में गए तो कोई उनको विधायक मानने को तैयार नहीं था। वहां के विधायक गुंडों जैसे होते हैं, अपने आगे-पीछे गाडिय़ां लेकर घूमते हैं।

ऐसा कहते ही जनता ने शोर मचाना शुरू कर दिया। स्टेज पर बैठे लोगों ने उनको बैठने का इशारा किया तथा उनके हाथ से माइक ले लिया। काफी देर तक हंगामा होने के बाद मामला शांत हुआ।

कांग्रेस ने दिखाए काले झंडे

भाजपा की विकास यात्रा और मुख्यमंत्री योगी के वलसाड पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए तथा विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया तथा योगी के जाने के बाद छोड़ दिया।

 

ऐसा कहते ही जनता ने शोर मचाना शुरू कर दिया। स्टेज पर बैठे लोगों ने उनको बैठने का इशारा किया तथा उनके हाथ से माइक ले लिया। काफी देर तक हंगामा होने के बाद मामला शांत हुआ।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो