उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में खतरनाक रसायनमुक्त खेती एवं देशवासियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्राकृतिक खेती पर जोर दिया है। इसके लिए रोडमैप तैयार किया है। इसी तरह से गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भी प्राकृतिक खेती करने का किसानों संकल्प दिलाने का अभियान छेड़ा है। राज्य में जीरो बजट फार्मिंग पर जोर देकर राज्य के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने प्राकृतिक खेती को विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है। ऐसे में ही डांग जिलों को प्राकृतिक खेती वाला जिला घोषित किया गया है।
वाघाणी ने कहा कि विद्यार्थी जीवन से ही पाठ्यक्रम के जरिए प्राकृतिक खेती की जानकारी मार्गदर्शन के लिए राज्य सरकार की ओर से कक्षा 9 से सामाजिक विज्ञान के पाठ्यक्रम में प्राकृतिक खेती को शामिल किया जाएगा। वहीं कक्षा दस, कक्षा 11 और कक्षा 12 में भी प्राकृतिक खेती का पाठ्यक्रम शामिल किया जाएगा।
अब विद्यार्थियों को सिखाए जाएंगे सड़क सुरक्षा का पाठ अब कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम में सड़क सुरक्षा के पाठ सिखाए जाएंगे। इस पाठ्यक्रम में वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने की जानकारी दी जाएगी। शिक्षामंत्री जीतू वाघाणी ट्विट के जरिए यह अहम जानकारी दी। राज्य में हर वर्ष सड़क हादसों में हजारों लोगों को जान गंवानी पड़ती है। कई ऐसे किस्से सामने आते हैं जिसमें सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी नहीं होने से लोगों की जान जाती है। कई ऐसे छात्र होते हैं जो वाहन लेकर स्कूल-कॉलेज जाते हैं, जिन्हें यातायात नियमों की जानकारी नहीं होती। ऐसे में यदि छात्रों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी हो तो हादसों की संख्या पर लगाम लग सकती है। इसके चलते ही पाठ्यक्रम में सड़क सुरक्षा के नियमों शामिल करने की कवायद चल रही है।