पालनपुर : शंकर चौधरी बनास डेयरी के फिर अध्यक्ष
अहमदाबादPublished: Jun 02, 2023 11:33:47 pm
वर्तमान में गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष भी
भावा देसाई बने एशिया की सबसे बड़ी डेयरी के उपाध्यक्ष


बनास डेयरी के निर्वाचित उपाध्यक्ष भावा देसाई और अध्यक्ष शंकर चौधरी।
पालनपुर. बनासकांठा जिले में एशिया की सबसे बड़ी बनास डेयरी के अध्यक्ष पद पर गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष शंकर चौधरी पुन: अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भावा देसाई उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।
एशिया की सबसे बड़ी व करोड़ों रुपए का सालाना कारोबार करने वाली बनास डेयरी के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव प्रांत अधिकारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुआ। अध्यक्ष पद पर शंकर चौधरी व उपाध्यक्ष पद पर भावा देसाई के अलावा किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन दर्ज नहीं किया। इस कारण दोनों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
चुनाव प्रक्रिया में 16 निदेशक मौजूद थे। ढाई साल के लिए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुने गए हैं। बनास डेयरी के अध्यक्ष शंकर चौधरी व उपाध्यक्ष भावा रबारी के ढाई वर्ष का प्रथम कार्यकाल पूर्ण होने पर बनास डेयरी में चुनाव हुआ। निर्विरोध निर्वाचित होने पर शंकर चौधरी और भावा रबारी अपने पद पर बने रहेंगे।