scriptPanipat Refinery: India will benefit from 2 G Ethanol plant | पानीपत रिफाइनरी:: 2 जी इथेनॉल संयंत्र से देश को होंगे कई फायदे | Patrika News

पानीपत रिफाइनरी:: 2 जी इथेनॉल संयंत्र से देश को होंगे कई फायदे

locationअहमदाबादPublished: Oct 24, 2022 02:57:17 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Panipat Refinery, India, benefit, 2 G Ethanol plant

पानीपत रिफाइनरी:: 2 जी इथेनॉल संयंत्र से देश को होंगे कई फायदे
पानीपत रिफाइनरी:: 2 जी इथेनॉल संयंत्र से देश को होंगे कई फायदे
हरियाणा स्थित पानीपत रिफाइनरी के 2 जी इथेनॉल संयंत्र से देश को कई फायदे होंगे। इथेनॉल उत्पादन के लक्ष्य के साथ स्थापित यह संयंत्र एशिया की पहली रिफाइनरी है।
फिलहाल पेट्रोल में 10 फीसदी हिस्सा इथेनॉल का होता है। भारत इथेनॉल का आयात करता है जिस पर बहुत ज्यादा पैसे खर्च होते हैं। भारत सरकार की वर्ष 2025 तक पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा 20 फीसदी तक बढ़ाने की योजना है। इथेनॉल के घरेलू उत्पादन से कच्चे तेल के आयात को लेकर 20 फीसदी इथेनॉल आयात करने का पैसा बचाया जा सकेगा। हालांकि इस तरह के कई इथेनॉल संयंत्र स्थापित किए जाने की जरूरत होगी। इससे आत्मनिर्भर भारत अभियान को और ज्यादा प्रोत्साहन मिलेगा।
पानीपत रिफाइनरी के हेड एम एल धारिया ने बताया कि 2 जी इथेनॉल संयंत्र की इथेनॉल की वाॢषक उत्पादन क्षमता 3 करोड़ लीटर की है। इसके लिए 2 लाख मीट्रिक टन चावल के भूसे की जरूरत होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस संयंत्र का उद्घाटन किया था।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.