script

वडोदरा शहर व जिले में आंशिक बंद

locationअहमदाबादPublished: Dec 08, 2020 11:49:49 pm

Submitted by:

Rajesh Bhatnagar

किसानों की अपील पर

वडोदरा शहर व जिले में आंशिक बंद

वडोदरा में टायर जलाते कांंग्रेस कार्यकर्ता।

वडोदरा. किसानों की अपील पर वडोदरा शहर व जिले में मंगलवार को आंशिक बंद रहा। विविध क्षेत्रों में बाजार खुले रहे।
कांग्रेस की ओर से बंद को सफल बनाने के प्रयास किए गए लेकिन, भाजपा नेताओं की ओर से व्यापारी मंडलों सहित विविध संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठकें आयोजित कर बाजार खुले रखने के लिए समझाइश की गई।
इस बीच, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से वडोदरा-सूरत राजमार्ग पर जांबुआ-तरसाली के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर रास्ता रोकने का प्रयास किया। छाणी रेलवे ब्रिज के समीप कांग्रेस कार्यकर्ता टायर जलाकर चले गए। इस कारण कुछ समय तक आवागमन ठप रहा। फतेगंज क्षेत्रों में टायर जलाकर रास्ता जाम करने का प्रयास किया गया। वहां से पुलिस टीम नेजितेन्द्र उर्फ पप्पु सोलंकी सहित कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं को और तहसील थाने की टीम ने अन्य स्थान से दिलीप भट्ट, सागर ब्रह्मभट्ट को हिरासत में लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से एल एंड टी सर्कल सहित कुल पांच स्थानों पर टायर जलाए गए।

ट्रेंडिंग वीडियो