अहमदाबाद

भाजपा की तानाशाही से तंग आ चुकी जनता: मिर्धा

पूर्व विधायक रिछपालसिंह मिर्धा ने कहा कि पूरे प्रदेश में जनता भाजपा सरकार के तानाशाही राज से तंग आ चुकी है।

अहमदाबादNov 15, 2016 / 11:06 pm

​babulal tak

आने वाला 2018 बदलाव का साल होगा, तो भाजपा को प्रदेश की जनता आज तक के इतिहास में सबसे बड़ा सबक सिखाएंगी। आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का राज आएगा, लेकिन इसके लिए कांग्रेस के पदाधिकारियों से लेकर नेताओं व कार्यकर्ताओं को एक होना होगा। वेडेगाना शहर के नागौर रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डेगाना व भैंरूदा की संयुक्त बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि 29 नवंबर को डेगाना कांग्रेस कार्यालय में नागौर जिला स्तरीय विशाल किसान रैली व किसान सम्मेलन का
आयोजन होगा।
जिसमें कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट शामिल होंगे। मिर्धा ने कहा कि भाजपा सरकार की मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक तानाशाही बने हुए हंै, भाजपा के कार्यकर्ताओं से लेकर पदाधिकारियों की इस राज में नहीं चलती है तो आम जनता क्या उम्मीद रखेगी? मिर्धा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ को पार्टी संगठन में पूरी ताकत के साथ काम करने का आह्वान किया। बैठक में पूर्व राजसमंद सासंद व पीसीसी वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपालसिंह ईड़वा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संगठन पूरे प्रदेशभर में पीसीसी चीफ सचिन पायलट के नेतृत्व में मजबूत हो रहा है, इसलिए कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर बूथ स्तर पर प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता जोडऩे का काम करना होगा। भाजपा सरकार ने बिजली की दरें बढ़ा दी, जबकि कांग्रेस राज में पांच सालों तक दरें नहीं बढ़ाई थी। नोटबंदी से आम आदमी परेशान है। बैठक में आगामी दिनों 29 नवंबर को डेगाना में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय किसान सम्मेलन व पीसीसी प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के दौरे को लेकर पूर्व तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में ब्लॉकवार कार्यकर्ताओं को व पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई। युवा कार्यकर्ताओं की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। जो गांवों में जनसम्पर्क करेंगी। रिछपाल मिर्धा ने बताया कि किसान रैली में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे। इसी प्रकार राजसमंद पूर्व सासंद व पीसीसी वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपालसिंह ईड़वा, नागौर की पूर्व सासंद ज्योति मिर्धा, पूर्व मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल, कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी मिर्जा इरशाद बैग, पूर्व मंत्री नसीम अख्तर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन गैसावत सहित प्रदेश व नागौर जिले के कांग्रेस नेता भी इस रैली को सम्बोधित करेंगे।

Home / Ahmedabad / भाजपा की तानाशाही से तंग आ चुकी जनता: मिर्धा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.