scriptPeople gathered at tourist places to welcome the new year | नए साल के स्वागत में पर्यटन स्थलों पर उमड़े लोग | Patrika News

नए साल के स्वागत में पर्यटन स्थलों पर उमड़े लोग

locationअहमदाबादPublished: Jan 01, 2023 10:33:21 pm

Submitted by:

Rajesh Bhatnagar

गिरनार आरोहण-अवरोहण स्पर्धा के कारण दोपहर 12 बजे तक गिरनार पर्वत पर आवागमन बंद था

नए साल के स्वागत में पर्यटन स्थलों पर उमड़े लोग
दीव।
अहमदाबाद/प्रभास पाटण/जामनगर/जूनागढ़. वर्ष 2023 के स्वागत के लिए गुजरात के पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में लोग उमड़े।
देवभूमि द्वारका जिले में तीर्थ यात्राधाम द्वारका के समीप शिवराजपुर बीच पर भी बड़ी संख्या में यात्री पहुंचे। जूनागढ़ जिले में गिरनार पर्वत पर स्थित अंबा माता के मंदिर में दर्शन के लिए भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। रविवार को गिरनार आरोहण-अवरोहण स्पर्धा के कारण दोपहर 12 बजे तक गिरनार पर्वत पर आवागमन बंद था। स्पर्धा के समापन पर दोपहर 12 बजे बाद यात्रियों को प्रवेश दिया गया। उसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु गिरनार पर्वत पर अंबा माता के दर्शन के लिए पहुंचे।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.