script

पेट्रोल-डीजल दर वृद्धि के खिलाफ गुजरात कांग्रेस का हल्लाबोल

locationअहमदाबादPublished: Jun 11, 2021 09:14:13 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

petrol, disel, Gujarat congress, leaders, demonstration, president: सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में

पेट्रोल-डीजल दर वृद्धि के खिलाफ गुजरात कांग्रेस का हल्लाबोल

पेट्रोल-डीजल दर वृद्धि के खिलाफ गुजरात कांग्रेस का हल्लाबोल

गांधीनगर. गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के बैनर तले शुक्रवार से पेट्रोल-डीजल दर बढ़ोतरी और महंगाई के खिलाफ हल्लाबोल किया गया। इसके लिए मध्य गुजरात, उत्तर गुजरात और दक्षिण गुजरात में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन दिया। हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। महंगाई के खिलाफ जमकर कोसा।
गांधीनगर में गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। प्रदर्शनकारियों में कांग्रेस के वरिष्ठ निशित व्यास समेत कई कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल थे। वहीं वडोदरा में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भरतसिंह सोलंकी ने भी अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया। इसके अलावा राज्य के अलग-अलग हिस्सों में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष परेश धानाणी समेत नेताओं ने भी प्रदर्शन दिया। गुजरातभर में वडोदरा, अहमदाबा समेत प्रत्येक जिले और तहसील मुख्यालयों पर कांग्रेस ने प्रतिकार धरना- प्रदर्शन किए। प्रदर्शनकारियों ने बैलगाड़ी और ऊंटगाड़ी के जरिए प्रदर्शन किया। वहीं कार खींचकर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने कहा कि मौजूदा समय में महंगाई का कहर बरपा रही है। पेट्रोल-डीजल, गेस और तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। खासतौर पर पेट्रोल-डीजल की दरों में बढ़ोतरी से चीजवस्तुओं के दामों में खासी बढ़ोतरी हुई। उन्होंने कहा कि आगामी समय में भी आमजन की आवाज बुलंद करने के लिए जिला और तहसीलस्तर पर कार्यक्रम किए जाएंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो