scriptPipavav Corridor will add a new chapter in history: PM Modi | GUJARAT ELECTION 2022 : पीपावाव कॉरिडोर से इतिहास में जुड़ेगा नया अध्याय : मोदी | Patrika News

GUJARAT ELECTION 2022 : पीपावाव कॉरिडोर से इतिहास में जुड़ेगा नया अध्याय : मोदी

locationअहमदाबादPublished: Nov 20, 2022 09:53:17 pm

Submitted by:

Omprakash Sharma

अमरेली में चुनावी सभा को किया संबोधित



GUJARAT ELECTION 2022 : पीपावाव कॉरिडोर से इतिहास में जुड़ेगा नया अध्याय : मोदी
PM NARENDRA MODI
राजकोट/अहमदाबाद. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि अमरेली जिले Amreli district के पीपावाव बंदरगाह से उत्तर भारत को जोडऩे के लिए Pipavav Corridor पीपावाव कॉरिडोर बनने जा रहा है। इससे समुद्री रास्ते से किए जाने वाले व्यापार को बल मिलेगा। कॉरिडोर के कारण इतिहास का एक नया अध्याय जुड़ जाएगा, इससे कृषि क्षेत्र को भी फायदा होगा।
अमरेली में रविवार को चुनावी सभा को संबोधित करते मोदी ने कहा कि गुजरात में दो दशक पहले बच्चों का ड्रॉप आउट रेशियो काफी ज्यादा था और अब यह काफी कम हो गया है। उन्होंने सभा में आए लोगों से अनुरोध के स्वर में कहा कि वे सभी बुजुर्गों को उनकी ओर से प्रणाम कहें।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.