Video… Ahmedabad : पाइपलाइन की मरम्मत कार्य से यातायात बाधित
अहमदाबादPublished: Oct 22, 2021 09:01:38 pm
अहमदाबाद शाहीबाग
Video… Ahmedabad : पाइपलाइन की मरम्मत कार्य से यातायात बाधित
अहमदाबाद. शहर में जगह-जगह खुदाई कार्य और सड़कों पर पड़े गड्ढों के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के शाहीबाग क्षेत्र में भी पाइपलाइन की मरम्मत के लिए की गई खुदाई से ट्रैफिक जाम की समस्या से गुजरना पड़ रहा है।
शाहीबाग क्षेत्र स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय के निकट इन दिनों पाइपलाइन की मरम्मत के लिए महानगरपालिका की ओर से काम चल रहा है। शहर के व्यस्त मार्गों में से एक इस रोड पर सुबह शाम बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। लेकिन खुदाई के कारण यह मार्ग काफी संकरा हो गया है। शुक्रवार को वाहनों की लंबी कतार लगी रही। मनपा कार्यालय से शाहीबाग अंडरब्रिज तक इस जगह से वाहनों को काफी धीमी गति से गुजरना पड़ा। साथ ही सिविल अस्पताल के नजदीक होने के कारण इस मार्ग से एम्बुलेंस भी जाती हैं, जिससे परेशानी हो रही है। शाहीबाग ही नहीं शहर में जगह-जगह इस तरह के कार्य चल रहे हैं। साथ ही सड़कों पर भी गड्ढों के कारण वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।