scriptअसारवा में ५० बेड का आयुर्वेदिक अस्पताल बनाने की योजना | Planning of 50 bed Ayurvedic Hospital in Asarwa | Patrika News

असारवा में ५० बेड का आयुर्वेदिक अस्पताल बनाने की योजना

locationअहमदाबादPublished: Feb 28, 2018 11:37:14 pm

Submitted by:

Omprakash Sharma

त्वचा रोग अनुसंधान संस्थान के नए परिसर का उद्घाटन

Ayurvedic Hospital in Asarwa

File photo

अहमदाबाद. केन्द्रीय आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपाद येस्सो नाइक ने कहा कि शहर के असारवा क्षेत्र में ५० पलंग (बेड) का आयुर्वेदिक अस्पताल बनाने की योजना है। इसके लिए गुजरात सरकार से पहल की जाएगी।
केन्द्रीय मंत्री बुधवार को क्षेत्रीय आयुर्वेदिक त्वचा रोग अनुसंधान संस्थान के नए परिसर के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज के युग में खान-पान की अनियमितता के चलते त्वचा रोग की समस्या बढ़ रही है। जिसके चलते असरवा में त्वचा रोग संस्थान का नया परिसर बनाया गया है। आयुर्वेदिक उपचार पद्धति का लाभ सौंदर्य प्रसाधन क्षेत्र में भी लिया जा सकेगा। इस पद्धति से उपचार से रोग को जड़मूल से दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि असारवा के इस परिसर में पचास पलंगों की क्षमता वाला अस्पताल बनाने के लिए गुजरात सरकार से पहल की जाएगी। इसके लिए उन्होंने केन्द्र सरकार से संभावित मदद का भी भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में मौजूद रहे सांसद डॉ. किरीट सोलंकी ने आयुर्वेदिक उपचार पद्धति को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इसमें रोग को जड़ से खत्म करने की क्षमता होती है। उन्होंने गुजरात सरकार के मणिबेन आयुर्वेदिक अस्पताल के विकास के लिए भारत सरकार से अनुरोध भी किया।
बकायादारों के यहां बजे ढोल अभियान…
पांच संपत्ति सील, १९ लाख रुपए का कर भी वसूला
अहमदाबाद. ढोल बजाकर कर टैक्स वसूली अभियान के अन्तर्गत बुधवार को बकायादारों की पांच संपत्तियां सील की गईं। इसके अलावा १९ लाख रुपए का कर भी वसूला गया।
महानगर पालिका के पश्चिम जोन टैक्स विभाग के अनुसार बुधवार सुबह ११ बजे से शाम तक आंबावाडी, आईआईएम रोड, नेहरूनगर, पांजरापोल जैसे कई क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। जनउमंग, सुखदाम अपार्टमेंट, शिवालिक प्लाजा व सिग्मा सिजय लेगसी में ढोल बजाया गया। बकायादारों को नोटिस दिए गए और लोगों को जागरुक भी किया। साथ ही कर की अधिक राशि बकाया वाली पांच संपत्तियों को सील किया गया और उन्नीस लाख की वसूली भी की गई। पश्चिम जोन के विविध इलाकों में इस अभियान के अन्तर्गत २०६ संपत्तियों को सील किया जा चुका है। इस दौरान पौने तीन करोड़ रुपए का बकाया कर भी वसूला गया है। आगामी दिनों में यह कार्रवाई पश्चिम क्षेत्रों के अन्य इलाकों में भी की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो