राज्य सरकार की मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपए की सहायता
राजकोट. मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने मोरबी जिले के हलवद जीआईडीसी में नमक की फैक्ट्री की दीवार गिरने से मृतक 12 श्रमिकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी श्रमिकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपए के मुआवजा देने की घोषणा की है। यह राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रदान की जाएगी।

राहुल गांधी ने दु:ख व्यक्त किया अहमदाबाद. मोरबी की घटना में मारे गए 12 लोगों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतक के परिवारों को सांत्वना भेजी। इस हादसे में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।