देश में इलेक्ट्रिक रेलवे इंजन की मांग पूरी करेगा दाहोद पीएम मोदी ने कहा कि विश्व में बहुत कम देशों में बनने वाले 9 हजार हॉर्स पावर के इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव रेलवे इंजन दाहोद के आधुनिक कारखाने में बनाए जाएंगे। इनसे मेक इन इंडिया को गति देने के साथ ही दुनिया के देशों में इलेक्ट्रिक रेलवे इंजन की मांग पूरी करने में दाहोद महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, इससे आदिवासी क्षेत्रों में रोजगार के 10 हजार अवसर पैदा होंगे और आर्थिक विकास का नया सूर्योदय होगा। मोदी ने दाहोद जिले में 21 हजार 969.50 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण और पंचमहाल जिले के 159.91 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
5 लाख घरों में नल से जल मोदी ने कहा कि नल से जल योजना से गुजरात के आदिवासी क्षेत्रों के 5 लाख घरों और देशभर के 6 करोड़ से अधिक परिवारों को लाभ दिया गया है। एक समय सांप के डंसने से मौतें होती थीं, अब 108 एंबुलेंस सेवा में एंटी वेनम इंजेक्शन की सुविधा भी रखी जा रही है। आदिवासी क्षेत्रों में वेलनेस सेंटर भी खुल रहे हैं। दूरदराज के गांवों के लोगों को घर के समीप स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो रही हैंं।
अब प्राकृतिक खेती का भी बढ़ा चलन मोदी ने कहा कि दाहोद के फूलों की महक मुंबई तक फैलती है। वहां पूजा में दाहोद के फूलों का उपयोग किया जाता रहा है। अब दाहोद के किसान भी प्राकृतिक खेती करने लगे हैं। पीएम ने कहा कि स्वतंत्रता आन्दोलन के आदिवासी वीरों को केंद्र सरकार ने उचित सम्मान किया है, मानगढ़ मेें गोविंद गुरु का स्मारक, रांची में भगवान बिरसा मुंडा का संग्रहालय बनाया गया है।
इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेल राज्य ंमंत्री दर्शना जरदोश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल, प्रदेश के कई मंत्री, सांसद व विधायक मौजूद थे।
इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेल राज्य ंमंत्री दर्शना जरदोश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल, प्रदेश के कई मंत्री, सांसद व विधायक मौजूद थे।