अहमदाबाद

भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा अधिवेशन को संबोधित करेंगे मोदी

-२१-२२ दिसम्बर को गांधीनगर के अडालज में आयोजन

अहमदाबादDec 08, 2018 / 08:50 pm

Uday Kumar Patel

भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा अधिवेशन को संबोधित करेंगे मोदी

 
गांधीनगर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात में भाजपा के महिला मोर्चा के अधिवेशन को संबोधित करेंगे। गांधीनगर के पास अडालज स्थित त्रिमंदिर में 21 व 22 दिसम्बर को इस अधिवेश का आयोजन होगा। महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विजया राहटकर ने बताया कि 22 दिसम्बर को मोदी समापन सत्र को संबोधित करेंगे।
इस अधिवेशन में राष्ट्रीय महिला मोर्चा के कार्यकर्ता, महिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायक, महापौर व जिला पंचायत के अध्यक्ष भाग लेंगी। इसके तहत 851 जिलों की प्रतिनिधि हिस्सा लेंगी। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, केन्द्रीय महिला व बाल विकास मंत्री मेनका गांधी व केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति इरानी
उन्होंने बताया कि इस अधिवेशन में अगले वर्ष लोकसभा चुनाव को लेकर विचार-मंथन किया जाएगा। इसमें सभी महिलाएं लोकसभा चुनाव के चुनाव में योगदान देने को संकल्पबद्ध होंगी।
राहटकर ने बताया कि केन्द्र की भाजपा सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल के दौरान महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं अमल में लाई गई हैं। इनमें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, मुद्रा योजना, ट्रिपल तलाक प्रतिबंध व मातृवंदना योजना जैसी कई योजनाओं को पूरे देश में अच्छा प्रतिसाद मिला है। इस अधिवेशन के लिए कई तरह की श्रेणियां तय की गई है।
अधिवेशन खत्म होने के बाद 23 दिसम्बर को भाजपा की महिला कार्यकर्ता विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा -स्टेच्यू ऑफ यूनिटी -देखने जाएंगी। भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार में सक्रिय करने के हिसाब से यह आयोजन किया जा रहा है। अगले लोकसभा चुनाव में महिलाओं की भूमिका के बारे में चर्चा होगी। इसमें केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने को लेकर विशेष रणनीति तैयार की जाएगी। इसमें पांच राज्यों में हुए विधानसभा के नतीजों पर भी चर्चा होगी।
अधिवेशन से पहले भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ज्योतिबेन पंड्या ने बताया कि महिला ्मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन के कार्यालय का उद्घाटन रविवार को होगा। इस कार्यालय का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र यादव, राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडे, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राहटकर व प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघाणी करेंगे।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.