अहमदाबाद

Gujarat: प्रधानमंत्री ने की टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाडिय़ों के बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना

PM Narendra Modi, Olympic Games, Indian Players

अहमदाबादAug 03, 2021 / 10:43 pm

Uday Kumar Patel

Gujarat: प्रधानमंत्री ने की टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाडिय़ों के बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना

दाहोद/अहमदाबाद. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाडिय़ों के बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना की।
उन्होंने कहा कि इस बार के ओलंपिक खेलों में अब तक भारत के सबसे अधिक खिलाडिय़ों ने क्वालीफाई किया है। ऐसा 100 साल की सबसे बड़ी आपदा से जूझते हुए किया है। कई तो ऐसे खेल हैं जिनमें हमने पहली बार क्वालीफाई किया है। ये खिलाड़ी अपने से बेहतर रैंकिंग वाले खिलाडिय़ों को चुनौती दे रहे है।
मोदी ने कहा कि भारतीय खिलाडिय़ों का जोश, जुनून, जज्बा सर्वोच्च स्तर पर है। खिलाडिय़ों का यह नया आत्मविश्वास न्यू इंडिया की पहचान बन रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि हर खेल में खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय खिलाडि़य़ों का जोश, जुनून और जज़्बा आज सर्वोच्च स्तर पर है। यह आत्मविश्वास तब आता है जब सही टैलेंट की पहचान होती है, व्यवस्थाएं बदलती हैं और प्रोत्साहन मिलता है। यह नया आत्मविश्वास न्यू इंडिया की पहचान बन रहा है। नए भारत का आत्मविश्वास हर खेल में दिख रहा है।

Home / Ahmedabad / Gujarat: प्रधानमंत्री ने की टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाडिय़ों के बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.