अहमदाबादPublished: Nov 20, 2022 09:10:51 pm
nagendra singh rathore
PM narendra modi visits kamlam, meet with party workers
-प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पाटिल, सीएम पटेल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित
Ahmedab ad. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार देर शाम अचानक प्रदेश भाजपा मुख्यालय कमलम् पहुंचे। बोटाद में अपनी अंतिम जनसभा को संबोधित करने के बाद हेलिकॉप्टर से अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे थे। वहां से प्रधानमंत्री कार के जरिए गांधीनगर स्थित राजभवन जाने वाले थे, लेकिन इस बीच वे पार्टी के प्रदेश मुख्यालय कमलम् पहुंच गए। प्रधानमंत्री मोदी शाम साढ़े छह बजे कमलम् पहुंचे। यहां प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल, मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने उनका स्वागत किया।