scriptLockdown: ये जुड़ेंगे पुलिस की मदद में.. .. ?? | Police personel, Drone survilence, CCTV, Gujarat police, DGP | Patrika News

Lockdown: ये जुड़ेंगे पुलिस की मदद में.. .. ??

locationअहमदाबादPublished: Apr 07, 2020 09:12:42 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

Police personel, Drone survilence, CCTV, Gujarat police, DGP, Lockdown, GRP, Ahmedabad news, Gujarat news

Lockdown: ये जुड़ेंगे पुलिस की मदद में.. .. ??

Lockdown: ये जुड़ेंगे पुलिस की मदद में.. .. ??

गांधीनगर. कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए पुलिस प्रशासन लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराएगा। ऐसे इलाके जहां ज्यादा संक्रमण है वहां लॉकडाउन के सख्ती से पालन कराने के लिए 13 पुलिस उपाधीक्षक, 102 पुलिस निरीक्षक , 51 पुलिस उप निरीक्षक, 397 सहायक उप निरीक्षक से लेकर कांस्टेबल और राज्य आरक्षी बल (एसआरपी) की तैनाती की जाएगी। वहीं नेशनल कैडेट कॉप्र्स (एनसीसी) के 2698 और एनएसएस के 2734 प्रशिक्षित कैडेट्स को पुलिस की मदद में लगाया जाएगा। गुजरात के पुलिस महानिदेशक शिवानंद झा ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में कोरोना वायरस का संक्रमण ज्यादा है और क्लस्टर क्वोरान्टाइन किया गया है वहां लॉकडाउन का और सख्ती से पालन कराया जाएगा, जिसमें एसआरपी, सीआईडी क्राइम, एन्टी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के आदेशानुसार लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए एनसीसी एवं एनएसएस के प्रशिक्षित कैडेट्स को पुलिस की मदद में लगाया जाएगा।
गांवों में लेंगे प्रमुख लोगों और पुलिस मित्र की मदद
उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए वहां भी सख्ती पुलिस पेटोलिंग की जाएगी। शहरी इलाकों से स्थानांतरण कर जो लोग गांवों में आए हैं ऐसे लोगों को गांवों के प्रमुख लोगों और पुलिस मित्र की मदद से क्वोरंटाइन किया जाएगा। ऐसे लोगों को गांवों के वयस्कों से दूर रखने के भी आदेश दिए गए हैं।
पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य जांच की अलग व्यवस्था
झा ने कहा कि लॉकडाउन का पालन कराने में लगे पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी कोरोना संक्रमण का शिकार न हों इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। ऐसे पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए अलग व्यवस्था की गई है। पुलिस कर्मचारियों में इस दौरान कोरोना रोग के लक्षण नजर आते हैं तो तकनीक की मदद उसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को होगी। इसके अलावा हर रोज उनका मेडिकल फिनेटस अपडेट लिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच शुरू कर दी गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो