scriptVadodara पेड़ गिरने से पुलिसकर्मी की मौत | Patrika News
अहमदाबाद

Vadodara पेड़ गिरने से पुलिसकर्मी की मौत

3 Photos
2 years ago
1/3

Vadodara वडोदरा. शहर के अजबड़ी मिल क्षेत्र में पेड़ गिरने से गुरुवार देर शाम को मौके पर एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह शहर पुलिस विभाग की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद दंतेश्वर क्षेत्र से अमरसिंह की अंतिम यात्रा निकाली गई। शहर में अजबड़ी मिल क्षेत्र में गुरुवार देर शाम को बारिश के साथ तेज हवा चलने से एक पेड़ गिर गया। उस समय दंतेश्वर क्षेत्र निवासी व पाणीगेट थाने के एक पुलिसकर्मी अमरसिंह गोरधन राजपूत (45) स्कूटर से जा रहे थे, पेड़ गिरने से मौके पर उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजनों व पुलिस विभाग के कर्मचारियों में शोक व्याप्त हो गया।

2/3

Vadodara गायों के हमले में महिला जख्मी : वडोदरा. शहर के किशनवाड़ी क्षेत्र में गायों के हमले में एक महिला जख्मी हो गई। सूत्रों के अनुसार शहर के किशनवाड़ी क्षेत्र में मवेशी पकडऩे गई मनपा की टीम व पशुपालकों के आगे दौड़ रही गायों के हमले में एक महिला मधु जख्मी हो गई। उसे सयाजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

3/3

Four accused arrested in Rajkot राजकोट में दुकान से 46 लाख की चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार : राजकोट. शहर के याज्ञनिक रोड पर सर्वेश्वर चौक स्थित पटोला की एक दुकान से 46.93 लाख रुपए के पटोले भरे थैले चुराने के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर सरधार क्षेत्र में हरिपर चार रास्ता पर प्रधानसिंह के मकान से चोरी के पटोले, कार, मोबाइल फोन सहित 37 लाख 23 हजार 190 रुपए का सामान बरामद किया गया। मौके से सुरेंद्रनगर जिले के हरि गोहिल, साहेबसिंह उर्फ राजू रेवरसिंह टांक, खेड़ा जिले के सुजानसिंह टांक, राजकोट निवासी मनीष जितिया को गिरफ्तार किया गया।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.