scriptPolitical: कांग्रेस का ‘कार्यकर्ताओं से संवाद` | Political news, Gujarat congress, congress workers, samvad | Patrika News

Political: कांग्रेस का ‘कार्यकर्ताओं से संवाद`

locationअहमदाबादPublished: Jan 18, 2020 09:39:16 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

Political news, Gujarat congress, congress workers, samvad, Ahmedabad news, Gujarat news, Gujarat congress president

Political: कांग्रेस का 'कार्यकर्ताओं  से  संवाद`

Political: कांग्रेस का ‘कार्यकर्ताओं से संवाद`

अहमदाबाद. गुजरात कांग्रेस (Gujarat congress) के कार्यकर्ता किसान (Farmers), बेरोजगारी समेत आमजन की समस्याओं को उजागर करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव, मोहल्लों में जाएंगे। गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष (Gujarat congress president) अमित चावड़ा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष (Leader of opposition) परेश धानाणी और पूर्व कांग्रेस के अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया राज्य के अलग-अलग जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं से ‘संवादÓ (Samvad) कर रहे हैं। ये वरिष्ठ नेता संवाद कार्यक्रम में जहां कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ा रहे हैं। वहीं स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं।
कलोल में भी जनमित्र संवाद हुआ। जहां अमित चावड़ा ने सभी बूथ में से जनमित्र कांंग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और सदस्य बनाकर पार्टी के संगठन के साथ जोडऩे के लिए उत्साहित किया।
वहीं बोरसद तालुका कांग्रेस समिति की ओर से संवाद कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में चावड़ा ने भाजपा सरकार पर प्रहार करते कहा कि भाजपा सरकार के पास आम जनता के कार्यों के लिए बजट नही है पर उत्सवों के लिए है। पार्टी कार्यकर्ता, आक्रोशित स्थानीय सदस्यों ने भाजपा सरकार के खिलाफ बुलंदी से आवाज उठाकर हक-अधिकार की लड़ाई लड़कर अन्याय का जवाब देने का संकल्प जताया। इसके अलावा आंकलाव तालुका कांंग्रेस समिति की ओर से आयोजित ‘संवाद कार्यक्रम हुआ। पार्टी नेताओं ने भाजपा सरकार की तानाशाही के सामने किसानों की कर्जा माफी, युवाओ को रोजगार, महिलाओं के सन्मान – सुरक्षा, महंगाई और भ्रष्टाचार समेत के मुद्दे के लिए लड़ाई लडऩे का दृढ़ संकल्प लिया। साथ ही घर-घर जाकर सदस्यता अभियान शुरू करने का आयोजन किया।
वहीं राधनपुर में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया के नेतृत्व में संवाद कार्यक्रम हुआ। संवाद कार्यक्रम में मोढवाडिया ने भाजपा की नीतियों पर जमकर प्रहार किया। साथ ही जनता की समस्याओं के मुद्दों को उठाया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचेंगे। इस मौके पर राधनपुर के विधायक रघुभाई देसाई, बाबूजी ठाकोर, तहसील-जिला पंचायत के सदस्य एवं नेता उपस्थित थे।
वहीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष परेश धानाणी ने भावनगर के घोघा, पालीताणा, अहमदाबाद के धोलका में कार्यकर्ताओं के साथ किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता गली-मोहल्लों और गांव-गांव जाएंगे और स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनेंगे।
गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा के अनुसार संवाद कार्यक्रम पूरा होने के बाद कांग्रेस के नए ढांचे में बदलाव किया जाएगा। अहमदाबाद और सूरत में ढांचे को बर्खास्त करने के बाद सभी जिलों की इकाइयों को बर्खास्त कर दिया गया। पार्टी अब उन लोगों को ही नए ढांचे में शामिल करेगी जो मेहनतकश हैं और बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो