scriptगुजरात में विधानसभा के उप चुनाव को लेकर राजनीति तेज | Politics : C.R. Patil, vadodara, Karjan | Patrika News

गुजरात में विधानसभा के उप चुनाव को लेकर राजनीति तेज

locationअहमदाबादPublished: Oct 18, 2020 09:05:59 pm

Submitted by:

Omprakash Sharma

-प्रदेश भाजपा अध्यक्ष करजण विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे

गुजरात में विधानसभा के उप चुनाव को लेकर राजनीति तेज

file photo (Patil)

वडोदरा. गुजरात विधानसभा उप चुनाव को लेकर राजनीति गरमाने लगी है। रविवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल करजण विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस को विधायक खरीदने की आदत है। उन्होंने इसके लिए पूर्व के कुछ उदाहरण भी दिए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि भाजपा नहीं बल्कि कांग्रेस में विधायकों की खरीदी करने की आदत है। हाल में जो भी कांग्रेस से भाजपा में आए हैं वे अब पार्टी के कार्यकर्ता बन गए हैं और भाजपा के हित में सोचते हैं। भाजपा के नेता आठ विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे
गुजरात विधानसभा की आठ विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होने हैं। जिससे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल व महामंत्री भीखूभाई दलसाणिया समेत विधानसभा सीट के इन्चार्ज और अन्य नेता इन सीटों का दौरा करेंगे। रविवार को करजण में सीआर पाटिल के अलाव प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष भार्गव भट्ट भी मौजूद रहे थे। इसके अलावा मोरबी और लींबडी में प्रदेश भाजपा संगठन के महामंत्री भीखूभाई दलसाणिया तथा पूर्व मंत्री शंकर चौधरी उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को चुनाव संबंधित मार्गदर्शन देंगे।
कांग्रेस में अविश्वास बढऩे से छोड़ रहे हैं पार्टी
करजम में एक अन्य प्रश्न के उत्तर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पाटिल ने कहा कि कांग्रेस के विधायक पार्टी छोड़ रहे हैं जो इस बात का सबूत है कि कांग्रेस में अविश्वास बढ़ गया है। उनके अनुसार करजण विधानसभा सीट के मतदाताओं में चुनाव को लेकर उत्साह है। उन्होंने केन्द्र और राज्य में कांग्रेस की नेतागिरी को निर्बल बताया। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस से आए कार्यकर्ता या विधायक लोक हित के लिए काम करते थे न कि कांग्रेस के लिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो