scriptPolitics: सोशल मीडिया पर भी योगी और अखिलेश में कड़ा मुकाबला 10101 | Politics, social media, Yogi Aditynath, AKhilesh Yadav, UP election | Patrika News

Politics: सोशल मीडिया पर भी योगी और अखिलेश में कड़ा मुकाबला 10101

locationअहमदाबादPublished: Jan 18, 2022 08:54:58 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Politics, social media, Yogi Aditynath, AKhilesh Yadav, UP election

Politics: सोशल मीडिया पर भी योगी और अखिलेश में कड़ा मुकाबला 10101

Politics: सोशल मीडिया पर भी योगी और अखिलेश में कड़ा मुकाबला 10101

उदय पटेल
अहमदाबाद. कोरोना महामारी के बीच देश के पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। तीसरी लहर में बढ़ते संक्रमण को देख सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार की मंजूरी दी गई है। ऐसे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस बार के चुनाव में अन्य चुनावों के मुकाबले काफी ज्यादा दखल देने वाले साबित होंगे। ऐसे में यह भी दिलचस्प है कि इन पांचों राज्यों के प्रमुख नेताओं की सोशल मीडिया पर पहुंच भी काफी ज्यादा मायने रखती है। राजनीतिक परिदृश्य और भौगोलिक पहुंच के लिहाज से देखें तो ज्यादातर नेता एक दूसरे को यहां पर टक्कर देते नजर आते हैं।
इन पांच राज्यों के चुनाव में सबसे अहम यूपी माना जा रहा है। यहां पर मुकाबला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच माना जा रहा है। इतना ही नहीं, दोनों युवा नेता के बीच सोशल मीडिया में भी कड़ी टक्कर है। दोनों के सोशल मीडिया एकाउंट पर गौर करें तो 49 वर्ष के फायर ब्रांड भाजपा नेता योगी आदित्यनाथ के ट्विटर पर 1.68 करोड़ फॉलोअर्स है वहीं, 48 वर्षीय अखिलेश के 1.55 करोड़ फॉलोअर्स हैं। पौड़ी गढ़वाल में जन्मे योगी आदित्यनाथ के फेसबुक पर 68 लाख और इंस्टाग्राम पर 26 लाख फॉलोअर्स हैं। वहीं आस्टे्रलिया के यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी से एम.ए. कर चुके अखिलेश के फेसबुक पर 75 लाख फॉओलर्स हैं। चार बार सांसद रह चुके इस युवा नेता के इंस्टाग्राम पर 6 लाख 71 हजार फॉलोअर्स हैं।

चन्नी के बढ़ रहे चहेते
उधर अन्य राज्यों को देखें तो पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के ट्विटर पर 1.60 लाख, फेसबुक पर 4.30 लाख और इंस्टाग्राम पर 21700 फॉलोअर्स हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी से कांग्रेस के टॉपिक पर पीएचडी कर रहे चन्नी के सीएम बनने के समय फेसबुक पर सिर्फ 11,800 फॉलोअर्स थे।

धामी की धमक, रावत का रूतबा
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इंस्टाग्राम पर 1 लाख फॉलोअर्स हैं। इस पर्वतीय प्रदेश के सबसे युवा सीएम धामी के ट्विटर पर 1.22 लाख और फेसबुक पर 23 लाख फॉलोअर्स हैं। 5 वर्षों के शासनकाल में धामी भाजपा से उत्तराखंड के तीसरे मुख्यमंत्री हैं। वे महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के ओएसडी भी रह चुके हैं। उधर उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रमुख नेता हरीश रावत के ट्वीटर पर 3.82 लाख फॉओअर्स हैं। 73 वर्षीय रावत के फेसबुक पर 15 लाख व इंस्टाग्राम पर 2.41 लाख फालोअर्स हैं।

सावंत, सिंह भी पीछे नहीं
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के ट्विटर पर 98200 फॉलोअर्स हैं। आयुर्वेदिक मेडिकल प्रैक्टिशनर सावंत के फेसबुक पर 1.53 लाख और इंस्टाग्राम पर 62200 फॉलोअर्स हैं। 61 वर्ष के मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के ट्विटर पर 1.57 लाख फॉलोअर्स हैं। 20 वर्षों में तीसरी पार्टी बदल चुके सिंह के फेसबुक पर 1.20 लाख और इंस्टाग्राम पर 35700 फॉलोवर्स हैं।
राजनीतिक दल, नेता भी समझ रहे हैं महत्व

कोविड के दौरान जब फिजिकल रैली पर रोक लगा दी गई है ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर प्रचार सबसे बड़ा माध्यम है। सोशल मीडिया का लोग अब ज्यादा उपयोग कर रहे हैं। राजनीतिक दलों व नेताओं ने भी इसका महत्व समझ लिया है। इसके मार्फत ज्यादा से ज्यादा लोगों तक कम समय में पहुंचा जा सकता है।
-कुमार मनीष, सोशल मीडिया विशेषज्ञ


नेता ट्वीटर फेसबुक इंस्टाग्राम
योगी आदित्यनाथ 1.68 करोड 68 लाख 26 लाख
अखिलेश यादव 1.55 करोड़ 75 लाख 6.71 लाख
चरणजीत सिंह चन्नी 1.60 लाख 4.30 लाख 21700
पुष्कर सिंह धामी 1.22 लाख 23 लाख 1 लाख
हरीश रावत 3.82 लाख 15 लाख 2.41 लाख
प्रमोद सावंत 98200 1.53 लाख 62200
एन बिरेन सिंह 1.57 लाख 1.20 लाख 35700
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो