scriptGujarat election 2022: विवाह व खेती के मौसम के चलते कम हुआ मतदान: नितिन पटेल | Polling decreased due to marriage and farming season: Nitin Patel | Patrika News

Gujarat election 2022: विवाह व खेती के मौसम के चलते कम हुआ मतदान: नितिन पटेल

locationअहमदाबादPublished: Dec 02, 2022 07:45:50 pm

Gujarat election 2022: Polling decreased due to marriage and farming season: Nitin Patel
-असर तो सभी प्रत्याशियों को होगा, भाजपा को नुकसान नहीं
 

Gujarat election 2022: विवाह व खेती के मौसम के चलते कम हुआ मतदान: नितिन पटेल

Gujarat election 2022: विवाह व खेती के मौसम के चलते कम हुआ मतदान: नितिन पटेल

Ahmedabad. Gujarat election 2022 के पहले चरण के लिए गुरुवार को 89 सीटों पर हुए मतदान में बीते विधानसभा चुनाव की तुलना में 5प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल का कहना है कि विवाह समारोह और खेती का मौसम होने के चलते मतदान में कमी आई है।
कडी में संवाददाताओं की ओर से पूछे गए सवाल पर पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि मेरा व्यक्तिगत रूप से मानना है कि अभी विवाह का मौसम है। स्वाभाविक है कि जिस परिवार में विवाह होता है, वह पूरा परिवार और उसके संबंधी विवाह की तैयारियों और समारोह से जुड़े होते हंै। इसके साथ-साथ ही किसानों के लिए खेती का भी मौसम है। इन दोनों कारणों के चलते ही इस बार मतदान पर थोड़ा असर हुआ है, जिससे बीते चुनाव की तुलना में इस बार करीब 5 प्रतिशत मतदान कम हुआ है। कम मतदान हो तो हर प्रत्याशी को प्रभाव तो पड़ता है। लेकिन मतदान के लिए जो गुरुवार को लाइनें लगी थीं वह भाजपा के वोटर की थीं, क्योंकि हमारे लाखों कार्यकर्ताओं ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए काफी मेहनत की थी। जिससे भाजपा को नुकसान नहीं होगा। कम मतदान प्रतिशत का नुकसान कांग्रेस को होगा, क्योंकि मुझे लग रहा है कि कांग्रेस का परंपरागत वोटर इस बार नहीं निकला।

ट्रेंडिंग वीडियो