मछुआरों को वापस बुलाने के निर्देश
जामनगर और द्वारका जिलों में संभावित चक्रवात की पूर्व तैयारियों के उपलक्ष्य में प्रशासन अलर्ट हो गया है। दोनों ही जिलों के मछुआरों की 870 बोटों को समुद्र में से किनारे लगाने के लिए कहा गया है। ये सभी बोट रविवार तक वापस आ जाएंगी। जिला कलक्टर की अध्यक्षता में शुक्रवार को संभावित चक्रवात को लेकर समीक्षा बैठक की गई। इन जिलों में कई जगहों पर कोविड गाइडलाइन का पालन के साथ आश्रयस्थल भी बनाए गए हैं। इन जहां रहने खाने की सुविधा भी की जा रही है। तेज हवाओं की संभावनाओं से बड़े-बड़े हॉर्डिंग हटाने के लिए भी कहा गया है।
सौराष्ट्र में कई जगहों पर बारिश होने से फसलों में नुकसान

सौराष्ट्र के अमरेली एवं राजकोट में लगातार तीसरे दिन बारिश हुई। जिससे जीरा तिल, मूंग, आम, लहसन, प्यास आदि फसल में नुकसान होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। उमसभरी गर्मी के बाद शुक्रवार शाम को राजकोट जिले के गोंडल के देरडी, मोटी खीलोरी, समेत कई गांवों के अलावा अमरेली जिले के वडिया, कुंकावाव, धारी, बाबरा समेत कई गांवों और कस्बों में बारिश व गरज के साथ छींटे पड़े। उधर, बाबरा शहर में खुले में रखी कपास की 600 गांठों में भीगने से नुकसान होने की बात कही जा रही है। कई तैयार फसलों में भी बारिश से नुकसान हुआ है।
अहमदाबाद का तापमान 42 डिग्री पर पहुंचा
प्रदेश मेें शुक्रवार को अहमदाबाद सबसे अधिक गर्म रहा। शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सर्वाधिक है। राज्य के अन्य प्रमुख शहर वडोदरा का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री दर्ज किया गया। गांधीनगर का 41.2, सूरत का 35.9 तथा राजकोट का 41.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।