अहमदाबाद

Ahmedabad News : हिन्दी को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाने को पोस्टकार्ड अभियान

राष्ट्र भाषा प्रचार प्रसार समिति की ओर से हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में निबंध व काव्य पाठ प्रतियोगिता, ahmedabad news, gujarat news, hindi divas news

अहमदाबादSep 15, 2019 / 11:49 pm

Rajesh Bhatnagar

Ahmedabad News : हिन्दी को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाने को पोस्टकार्ड अभियान

गांधीनगर. राष्ट्र भाषा प्रचार प्रसार समिति की ओर से हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में यहां कृष्णा स्कूल ऑफ साइंस में निबंध व काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता व हिंदी व्याख्यान कार्यक्रम में राज शिक्षण संकुल, राज प्राथमिक विद्यालय, कृष्णा स्कूल, शेठ बी.बी. पटेल विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने हिस्सा लिया। हिंदी व्याख्यान कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान अश्विन पटेल ने की।
मुख्य अतिथि राष्ट्र भाषा समिति के संयोजक मुकेश कुमार व्यास ने हिंदी भाषा का महत्व, विषय वस्तु व समिति की ओर से हिंदी भाषा को राष्ट्र भाषा का दर्जा दिलाने के लिए पोस्टकार्ड अभियान चलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि दिसम्बर महीने तक अधिक से अधिक संख्या में पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री को लिखे जाएंगे, समिति की ओर से इस आंदोलन में गति लाने को उन्होंने समय की मांग बताई।
विशिष्ट अतिथि तुलसीभाई माली ने भी हिंदी भाषा को राष्ट्र भाषा बनाने की मांग में समिति को अधिक से अधिक सहयोग करने की बात कही। उन्होंने बच्चों को अपने घर-बार में अधिक से हिंदी भाषा को प्रचलन में लाने की अपील की। कृष्णा स्कूल के संस्था प्रधान अश्विन पटेल ने सभी बच्चों को नियमित अध्ययन के साथ हिंदी भाषा को जीवन में उतारने की जानकारी दी। राष्ट्र भाषा समिति की गांधीनगर इकाई के अध्यक्ष विक्रमसिंह राजपूत ने स्वागत व अंत में आभार व्यक्त किया।
हिन्दी को राष्ट्र भाषा का गौरव दिलाने के लिए हस्ताक्षर अभियान
अहमदाबाद. मातृभाषा उन्नयन संस्था की ओर से हिन्दी को राष्ट्र भाषा का गौरव दिलाने के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है।
संस्था के साथ सक्रियता से जुड़े डॉ. अर्पण जैन ‘अविचलÓ के नेतृत्व में देशभर में 10 लाख से अधिक लोगों को हस्ताक्षर बदलो अभियान में शामिल किया। अहमदाबाद में हाल ही 50 साहित्यकार इस संस्था से जुड़े हैं। संस्था की ओर से प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर हिन्दी को राष्ट्र भाषा का गौरव दिलाने की मांग भी की जा रही है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.