script

सब्जी की थाली से दूर हो रहे आलू-प्याज भी

locationअहमदाबादPublished: Sep 24, 2020 07:59:12 pm

Submitted by:

Gyan Prakash Sharma

भाव 50 के पार जाने को बेकरार

सब्जी की थाली से दूर हो रहे आलू-प्याज भी

सब्जी की थाली से दूर हो रहे आलू-प्याज भी

सिलवासा. चालू माह में आलू-प्याज के भाव अप्रत्याशित रूप से बढ़े है। प्याज के बढ़ते भावों ने रसोई का जायका बिगाड़ दिया है। प्याज की कीमत में लगातार तेजी का दौर जारी है। देश की बड़ी प्याज की मंडी नासिक में प्याज के औसत दाम एक माह में डेढ़ से दो हजार प्रति क्ंिवटल बढ़ गए हैं। इसका असर बाजार में देखने को मिल रहा है। कम सप्लाय व डिमांड में तेजी चलते प्याज की कीमतों में उछाल आया है।

व्यापारियों के अनुसार नासिक में प्याज के दाम 2500 रुपए प्रति क्ंिवटल पहुंच गए हैं। व्यापारियों की मानें तो सितम्बर में बारिश के कारण कम सप्लाय के साथ आलू-प्याज की खेती प्रभावित हुई है। देश के प्रमुख प्याज उत्पादक राज्यों में बारिश से नई फसल खराब हो गई है। किसानों के पास पहले का जो स्टॉक है, वहीं मंडियों तक पहुंच रहा है। अब दीपावली से पहले प्याज की नई फसल आने की संभावना नहीं हैं। बारिश के चलते नई फसल की बुवाई में देरी हुई है, इससे प्याज के भाव और बढ़ सकते हैं। वर्तमान में आलू-प्याज थोक में 25 से 30 रुपए तथा खुदरा में 35 से 40 रुपए प्रति किलो बिक रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो