scriptब्रह्म समाज का रैली के जरिए शक्ति प्रदर्शन | Power demonstration through a rally of Brahma Samaj | Patrika News

ब्रह्म समाज का रैली के जरिए शक्ति प्रदर्शन

locationअहमदाबादPublished: Jul 17, 2017 08:15:00 pm

सिर पर केसरिया साफा और हाथों में केसरिया झंडा लहराते हुए ब्रह्म समाज ने ब्रह्म पडकार युवा संगठन के

ahmedabad

ahmedabad

अहमदाबाद।सिर पर केसरिया साफा और हाथों में केसरिया झंडा लहराते हुए ब्रह्म समाज ने ब्रह्म पडकार युवा संगठन के बैनर तले रविवार को राणीप में व्यासवाडी से रैली निकाली।

यह रैली राणीप में व्यासवाडी से रवाना होकर बलोलनगर, निर्णयनगर, के.के.नगर, भूयंगदेव, गुरुकुल, वापुर लेक, धरणीधर, महालक्ष्मी चाररास्ता, पालडी, एलिसब्रिज, खमासा, आस्टोडिया होते हुए सारंगपुर, कालूपुर रेलवे स्टेशन, सरसपुर, बापूनगर, खोडियारनगर, होते हुए घोडासर, ईसनपुर, जवाहरचौक होते हुए मणीनगर क्रॉसिंग स्थित स्वामीनारायण वाडी पहुंचकर समाप्त हुई। जगह जगह ब्रह्म समाज के लोगों ने स्वागत किया। परशुराम की झांकी रैली में आकर्षण का केन्द्र रही।

रैली में राजपुरोहित समाज, श्री गुर्जर गौड़ समाज, पालीवाल ब्राह्मण समाज, गुजरात ब्रह्मसमाज, सांडिल्य समाज, ब्राह्मण सुवर्णकार, उत्तर भारतीय ब्राह्मण समाज समेत ब्रह्म कई संगठन के कार्यकर्ता शामिल थे। रैली का मकसद गुजरात में बसनेवाले ब्रह्म समाज के युवाओं को राजनीतिक में उतारकर ब्राह्मणों को राजनीतिक तौर पर मजबूत करना है। श्री गुर्जर गौड़ समाज के अध्यक्ष वासुदेव उपाध्याय एवं श्री सनाढ्य-गौड ब्राह्मण समाज गुजरात के ट्रस्टी (न्यासी) सुरेश शर्मा पावटा ने भी ब्रह्म समाज को प्रतिनिधित्व देने का समर्थन किया। पावटा के अनुसार राजनीति कहीं की हो ब्राह्मण समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने ब्राह्मणों की आज की स्थिति पर चिन्ता जताई है।

रैली संयोजक पृथ्वी भट्ट और कोर कमेटी के सदस्य बबलू शर्मा ने कहा कि गुजरात की राजनीति में ब्राह्मणों का अहम योगदान है। गुजरात में ब्राह्मण की जनसंख्या 12 फीसदी है। पिछले कई वर्षों से ब्राह्मणों को राजनीति में नजरंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो भी राजनीतिक पार्टी ब्रह्म समाज को महत्व देगी उसे ही वोट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद के अलावा सूरत, वडोदरा, राजकोट में महारैली होगी और महासम्मेलन होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो