scriptPresident Kovind आएंगे Gujarat, जैन महाराज से लेंगे आशीर्वाद | President Ram Nath Kovind, Jain Maharaj, Koba, Gujarat | Patrika News

President Kovind आएंगे Gujarat, जैन महाराज से लेंगे आशीर्वाद

locationअहमदाबादPublished: Oct 09, 2019 06:05:16 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

-President Ram Nath Kovind, Gujarat, Shri Mahavir Jain Aaradhana kendra, Koba

President Kovind आएंगे Gujarat, जैन महाराज से लेंगे आशीर्वाद

President Kovind आएंगे Gujarat, जैन महाराज से लेंगे आशीर्वाद

गांधीनगर. राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद गुजरात के दो दिनों के दौरे पर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति 12 अक्टूबर को शनिवार रात साढ़े आठ बजे अहमदाबाद हवाई अड्डे आएंगे। वे राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे।
अगली सुबह १३ अक्टूबर को वे कोबा स्थित श्री महावीर जैन अराधना केन्द्र का दौरा करेंगे। यहां पर वे आचार्य पद्मसागरसूरीश्वर महाराज से आशीर्वाद लेंगे। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं।
इस वर्ष राष्ट्रपति की गुजरात की यह पहली यात्रा है। इससे पहले वे गत वर्ष दो बार गुजरात के दौरे पर आए थे। जनवरी महीने में जहां उन्होंने गुजरात विश्वविद्यालय के साथ-साथ महाराजा सयाजीराव विवि के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया था। इसके बाद वे दिसम्बर महीने में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी, कच्छ के रण, गिर जंगल तथा सोमनाथ मंदिर का दौरा किया था। इससे पहले वे वर्ष 2017 में भी राष्ट्रपति के रूप में पहली बार गुजरात दौरे पर आए थे। तब उन्होंने साबरमती आश्रम, मेहसाणा के जैन मंदिर के समोराह, राजकोट के जसदण स्थित घेला सोमनाथ मंदिर का दर्शन किया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो