scriptप्रियंका गांधी 18 को अम्बाजी से करेंगी चुनाव प्रचार का आगाज | Priyanka gandhi to be compaigning in amba ji temple | Patrika News

प्रियंका गांधी 18 को अम्बाजी से करेंगी चुनाव प्रचार का आगाज

locationअहमदाबादPublished: Apr 11, 2019 10:59:25 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

राहुल गांधी पन्द्रह को अमरेली में करेंगे रैली

priyanka gandhi

प्रियंका गांधी 18 को अम्बाजी से करेंगी चुनाव प्रचार का आगाज

अहमदाबाद. गुजरात में अगले सप्ताह से चुनाव प्रचार जोर पकड़ेगा। स्टार प्रचारकों का जमावड़ा लगेगा। जहां आदिवासियों मतदाताओं को रिझाने के लिए 18 अप्रेल को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी अम्बाजी आएंगी। वे मां अम्बा के दर्शन के बाद रैली या रोड शो कर सकती हैं। इसके अलावा वे सौराष्ट्र में सोमनाथ में भी दर्शन करने के बाद सभा कर सकती हैं। उधर, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 15 अप्रेल को अमरेली जिले के राजुला में रैली करेंगे, जिसमें भावनगर, जूनागढ़ और अमरेली के संसदीय क्षेत्रों के मतदाताओं को रिझाएंगे। इसके अलावा 19 अप्रेल को राहुल गांधी तीन रैलियां करेंगे, जिसमें बारडोली, दाहोद और सिद्धपुर में रैलियां कर मतदाताओं को रिझाएंगे। वहीं नवजोतसिंह सिद्धू भी 16 अप्रेल को अलग-अलग संसदीय क्षेत्रों में रैलियों को संबोधित कर सकते हैं। इसके अलावा भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने वाले शत्रुघ्न सिन्हा, उर्मिला मांतोडकर समेत स्टार प्रचार रैलियां करेंगे। कांग्रेस के अन्य स्टार प्रचारक अभिनेत्री उर्मिला मांतोडकर, नगमा मोरारजी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी अगले सप्ताह बाद चुनाव प्रचार में ताकत झोंकेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो