scriptलोकसभा चुनाव प्रचार में आ सकती हैं प्रियंका | Priyanka may campaign in Lok sabah election in Gujarat | Patrika News

लोकसभा चुनाव प्रचार में आ सकती हैं प्रियंका

locationअहमदाबादPublished: Feb 09, 2019 09:40:29 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

युवाओं व महिलाओं को पार्टी से जोडऩे का प्रयास, महिला व युवा सम्मेलन एवं ४०० से ज्यादा सभाएं होगी

priyanka

लोकसभा चुनाव प्रचार में आ सकती हैं प्रियंका

अहमदाबाद. लोकसभा चुनाव प्रचार की तैयारियों में गुजरात कांग्रेस जुट गई हैं। मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए रणनीतियां बनना शुरू हो गई है। इसके मद्देनजर रविवार को गुजरात कांग्रेस कार्यालय में चुनाव प्रचार कमेटी की बैठक हुई, जिसमें महिला और युवा सम्मेलन जैसे कई कार्यक्रम होंगे।चार सौ से ज्यादा सभाएं की जाएंगी। महिला सम्मेलन में प्रियंका गांधी आ सकती हैं, जो गुजरात में महिलाओं को मार्गदर्शन करेंगी।
कमेटी के अध्यक्ष सिद्धार्थ पटेल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संयोजक अल्पेश ठाकोर, जगदीश ठाकोर, प्रो. अल्का क्षत्रिय, आनंद चौधरी, राजेन्द्रसिंह परमार, वीरजी ठुम्मर, डॉ. सी.जे. चावड़ा समेत सदस्य मौजूद थे। बैठक में चुनाव प्रचार की रणनीति पर मंथन किया गया। बैठक के बाद सिद्धार्थ पटेल ने कहा कि विशेष तौर पर युवाओं और महिलाओं को लुभाने के लिए सम्मेलन किए जाएंगे। राज्यभर में पांच सौ छोटी-बड़ी सभाएं की जाएंगी।
कांग्रेस के दिग्गज आएंगे :
इन सभाओं में राहुल गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट, अशोक गहलोत, कमलनाथ समेत चालीस से ज्यादा नेताओं की सभाएं हो सकती हैं। वहीं गुजरात की हर लोकसभा सीटों पर दो राष्ट्रीय नेताओं की सभाएं रखने के भी प्रस्ताव रखे गए। हर विधानसभा में तीन सभाएं की जाएंगी। चुनाव प्रचार में भाजपा की विफलताओं को उजागर किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो